12% तक उछल सकते हैं ये 3 स्टॉक, लिस्ट में Ather Energy और Titan शामिल; एक्सपर्ट ने कहां खरीदो
Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने Ather Energy, Exide Industries और Titan Company के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उनके अनुसार मौजूदा तकनीकी संकेतों के आधार पर इन शेयरों में करीब 8 से 12 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

Stock to Buy: अगर आप शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए अच्छे शेयर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उनके अनुसार Ather Energy, Exide Industries और Titan Company के शेयर मौजूदा स्तर से करीब 8 से 9 फीसदी तक की तेजी दिखा सकते हैं. हालांकि उन्होंने हर शेयर के लिए स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी है.
| शेयर | खरीदारी स्तर | स्टॉप लॉस | टारगेट प्राइस | संभावित तेजी |
|---|---|---|---|---|
| Ather Energy | ₹1,200 | ₹1,130 | ₹1,340 | करीब 11.7% |
| Exide Industries | ₹421 | ₹400 | ₹455 | करीब 8.1% |
| Titan Company | ₹4,586 | ₹4,400 | ₹5,000 | करीब 9.0% |
Ather Energy
एक्सपर्ट के मुताबिक, Ather Energy का शेयर मजबूत तेजी के संकेत दे रहा है. शेयर डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है. यह अपने सभी प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो मजबूत ट्रेंड की ओर इशारा करता है. एक्सपर्ट ने 1200 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है. इसका स्टॉप लॉस 1130 रुपये और लक्ष्य 1340 रुपये रखा गया है. मौजूदा स्तर से इसमें करीब 11.7 फीसदी की तेजी आ सकती है.
Exide Industries
Exide Industries के शेयर में भी तेजी का संकेत मिला है. कंपनी के शेयर में बुलिश गोल्डन क्रॉसओवर बना है और यह अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर निकल चुका है. इससे खरीदारी की मजबूत संभावना बनती दिख रही है. एक्सपर्ट ने 421 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसका स्टॉप लॉस 400 रुपये और लक्ष्य 455 रुपये रखा गया है. यानी इसमें करीब 8 फीसदी की तेजी की संभावना है.
Titan Company
Titan Company के शेयर ने राउंडिंग बॉटम ब्रेकआउट दिया है और यह ब्रेकआउट स्तर के ऊपर बना हुआ है. शेयर अपने सभी प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि मजबूत वॉल्यूम और बेहतर तकनीकी संकेत आगे तेजी का समर्थन कर रहे हैं. 4586 रुपये पर खरीदारी, 4400 रुपये का स्टॉप लॉस और 5000 रुपये का लक्ष्य दिया गया है. इससे शेयर में करीब 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- 2030 तक 145 अरब डॉलर का होगा ऑटो कंपोनेंट मार्केट, चमक सकते हैं ये 3 ऑटो एंसिलरी स्टॉक; रखें नजर
किन तकनीकी संकेतों पर दिया गया भरोसा
तीनों शेयरों में RSI मजबूत स्थिति में है और चार्ट पर हायर हाई और हायर लो का पैटर्न दिखाई दे रहा है. इसके अलावा शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहे हैं. Ather Energy और Titan में ब्रेकआउट देखने को मिला है, जबकि Exide Industries में गोल्डन क्रॉसओवर तेजी का संकेत दे रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.