158 करोड़ रुपये का सरकारी प्रोजेक्ट मिलते ही इस कंपनी के शेयरों में आई तेजी, रखें नजर
EMS Limited दिल्ली जल बोर्ड के 158.29 करोड़ रुपये के सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में करीब 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
EMS Limited: शेयर मार्केट में गिरावट के बीच EMS Limited के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर करीब 4 फीसदी चढ़कर 418.20 रुपये पर पहुंच गए. तेजी की वजह दिल्ली जल बोर्ड के 158.29 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में कंपनी का सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी यानी L1 बिडर बनना है. हालांकि कंपनी को अभी औपचारिक लेटर ऑफ अवार्ड मिलना बाकी है. इस प्रोजेक्ट से कंपनी की ऑर्डर बुक और भविष्य की आय को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
क्यों चर्चा में आया EMS का शेयर
मंगलवार को जहां बाजार में बिकवाली का माहौल रहा, वहीं EMS Limited के शेयर निवेशकों की नजर में रहे. कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. इस तेजी के पीछे दिल्ली जल बोर्ड के बड़े प्रोजेक्ट में L1 बिडर बनने की खबर रही. L1 बिडर बनने का मतलब है कि कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है. अब कंपनी को औपचारिक लेटर ऑफ अवार्ड मिलने का इंतजार है.
क्या है 158 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार यह प्रोजेक्ट दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दिया गया है. इसकी कुल अनुमानित लागत 158.29 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली के टिकरी कलां क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने, पाइप जोड़ने और संबंधित काम किए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी है.
15 महीने में पूरा करना होगा काम
कंपनी के अनुसार इस प्रोजेक्ट को 15 महीने के भीतर पूरा करना होगा. यह काम पूरी तरह घरेलू सरकारी एजेंसी की ओर से दिया गया है. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस प्रोजेक्ट में प्रमोटर या प्रमोटर समूह की कोई हिस्सेदारी नहीं है.
कंपनी के कारोबार को कैसे मिलेगा फायदा
यह प्रोजेक्ट EMS Limited की ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा. कंपनी पहले से ही पानी की सप्लाई , सीवर नेटवर्क, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम करती है. नए प्रोजेक्ट से आने वाले महीनों में कंपनी की इनकम बढ़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- ₹939 करोड़ के ऑर्डर का दम! शेयर मार्केट में गिरावट के बीच INOX इंडिया के स्टॉक ने भरी उड़ान, आई इतनी तेजी
क्या काम करती है EMS Limited
EMS Limited एक ईपीसी कंपनी है, जो देशभर में वाटर सप्लाई और सीवेज इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट पूरे करती है. कंपनी सरकारी विभागों और पब्लिक सेक्टर की संस्थाओं के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और मैन्युफैक्चिरिंग उपलब्ध कराती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: ₹8 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने मचाई बाजार में तबाही
₹939 करोड़ के ऑर्डर का दम! शेयर मार्केट में गिरावट के बीच INOX इंडिया के स्टॉक ने भरी उड़ान, आई इतनी तेजी
Ambuja Cements से ₹18 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जानें क्या काम करती है कंपनी
