Mahindra की SUV और कमर्शियल गाड़ियां 10 जुलाई से होंगी महंगी, कंपनी ने बढ़ाए दाम
Mahindra and Mahindra ने 10 जुलाई से अपनी SUV और कमर्शियल वाहन रेंज की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी SUV की कीमतों में औसतन 2.7 फीसदी और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में औसतन 2 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी. कंपनी ने बताया कि कच्चे माल यानी कमोडिटी की बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लिया गया है.
Mahindra & Mahindra: अगर आप Mahindra की SUV या कमर्शियल वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. कंपनी ने 10 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. बढ़ती कमोडिटी लागत के कारण यह फैसला लिया गया है. नई कीमतें अलग-अलग मॉडल के हिसाब से लागू होंगी. कंपनी का कहना है कि कीमतों में औसत बढ़ोतरी SUV और कमर्शियल वाहनों दोनों पर लागू होगी.
औसतन 2.7 फीसदी बढ़ोतरी
Mahindra & Mahindra ने बताया कि 10 जुलाई से उसकी SUV रेंज की कीमतों में औसतन 2.7 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. हालांकि हर मॉडल में कीमत बढ़ने की मात्रा अलग हो सकती है. कंपनी ने कहा कि अलग- अलग प्रोडक्ट के अनुसार नई कीमतें तय की जाएंगी.
कमर्शियल वाहनों पर भी बढ़ेंगे दाम
कंपनी ने अपनी कमर्शियल वाहन रेंज की कीमतों में भी औसतन 2 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है. यह बढ़ोतरी भी 10 जुलाई से लागू होगी. इससे ट्रक और अन्य कमर्शियल वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी होगी.
क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम
Mahindra के अनुसार कच्चे माल यानी कमोडिटी की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इससे उत्पादन लागत बढ़ी है. इसी अतिरिक्त खर्च का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है.
इन लोकप्रिय SUV पर पड़ेगा असर
कीमतों में बढ़ोतरी Mahindra की लोकप्रिय SUV रेंज पर भी लागू होगी. इसमें Scorpio, Thar, XUV 3XO और XUV 7XO जैसे मॉडल शामिल हैं. इन गाड़ियों की मौजूदा एक्स शोरूम कीमत 7.54 लाख रुपये से शुरू होकर 25.07 लाख रुपये तक है.
यह भी पढ़ें- क्या XP100 बनेगा E20 पेट्रोल का विकल्प? जानें क्या है यह फ्यूल और किन वाहनों के लिए सही
खरीदारी का बना रहे हैं प्लान तो करें जल्द फैसला
अगर आप Mahindra की नई SUV या कमर्शियल वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो 10 जुलाई से पहले बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है. नई कीमतें लागू होने के बाद आपको पहले के मुकाबले अधिक रकम चुकानी पड़ सकती है.
Latest Stories
कौन हैं उदय रुद्दाराजू? जो बने OpenAI के नए CTO; अब संभालेंगे AI के भविष्य की कमान
Vivo T5 Lite 44W 5G हुआ लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स से है लैस; जानें कीमत
Galaxy Fold यूजर्स के लिए खुशखबरी, Samsung ला रहा है क्रीज कम करने वाली नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी
