WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta को मिला 3 दिन का समय, भारत में फिलहाल नहीं होगा लॉन्च
WhatsApp के नए Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने Meta को भेजे गए नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया है. कंपनी ने भरोसा दिया है कि सरकार के साथ बातचीत पूरी होने तक भारत में यह फीचर शुरू नहीं किया जाएगा.
WhatsApp के प्रस्तावित Username फीचर को लेकर केंद्र सरकार ने फिलहाल सख्त रुख अपनाया है. सरकार ने Meta को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया है. वहीं कंपनी ने आश्वासन दिया है कि सरकार के साथ बातचीत पूरी होने तक भारत में यह फीचर लॉन्च नहीं किया जाएगा. सरकार का मानना है कि Username फीचर से साइबर फ्राड, फिशिंग और फर्जी पहचान से जुडे़ मामलों का रिस्क बढ़ सकता है, इसलिए इसके सुरक्षा पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की जा रही है.
तीन दिन का और समय मिला
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी मंत्रालय ने Meta को अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया है. पहले कंपनी को पिछले शुक्रवार तक जवाब देना था. Meta ने अधिक समय की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया. अब कंपनी अपने जवाब में सरकार की चिंताओं पर विस्तार से अपना पक्ष रखेगी.
सरकार ने क्यों जताई चिंता
सरकार का कहना है कि Username फीचर आने के बाद लोग बिना मोबाइल नंबर शेयर किए बातचीत कर सकेंगे. इससे फिशिंग, ऑनलाइन फ्राड, डिजिटल अरेस्ट और किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान का गलत यूज करने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं. इसी कारण सरकार ने Meta से इस फीचर को फिलहाल रोकने के लिए कहा है.
बातचीत पूरी होने तक फीचर नहीं होगा शुरू
रिपोर्ट के मुताबिक, Meta ने सरकार को भरोसा दिया है कि भारत में Username फीचर तब तक शुरू नहीं किया जाएगा जब तक सरकार के साथ बातचीत पूरी नहीं हो जाती. पिछले सप्ताह Meta की टीम ने आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी. दोनों पक्ष इस फीचर के सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- महंगा हो सकता है आपके मोबाइल का रिचार्ज प्लान, टैरिफ की कीमत बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां
WhatsApp ने सुरक्षा उपायों की दी जानकारी
WhatsApp का कहना है कि Username फीचर के साथ कई सुरक्षा उपाय भी जोडे़ गए हैं. किसी यूजर को संदेश भेजने के लिए उसका सही Username पता होना जरूरी होगा. कंपनी नए अकाउंट की एक्टिविटी पर नजर रखेगी और फर्जी पहचान बनाने की कोशिशों को रोकने के लिए विशेष सिस्टम का उपयोग करेगी. पहली बार आने वाले संदेश के साथ यूजर को जरूरी जानकारी भी दिखाई जाएगी.
Latest Stories
पक्की हो गई Vivo T5 5G की लॉन्च डेट, मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ इस दिन मारेगा धमाकेदार एंट्री
UPI के 10 साल, चाय की दुकान से लेकर बडे़ ट्रांसफर तक, ऐसे बदली भारतीयों की पेमेंट की आदत
120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी, 10999 रुपए में लॉन्च हुआ Boltt Evo
