Stocks to Watch: ग्रो, Welspun Corp और Cipla समेत इन 8 शेयरों पर रहेगी नजर; देखें पूरी लिस्ट

26 अगस्त को शेयर बाजार में Groww, Welspun Corp, Honasa Consumer और Cipla समेत कई शेयर फोकस में हैं. Groww की पैरेंट कंपनी में 1.6 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री की खबर है. Welspun Corp में 2.4 फीसदी हिस्सेदारी की ब्लॉक डील संभव है. Honasa Consumer ने Fluence Pharma की डील रद्द की है.

26 अगस्त को शेयर बाजार में Groww, Welspun Corp, Honasa Consumer और Cipla समेत कई शेयर फोकस में हैं. Image Credit: money9live

Highlights

  • Ribbit Capital करीब 1.6 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है.
  • प्रमोटर समूह करीब 2.4 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है.
  • Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की प्रस्तावित डील पूरी नहीं हो सकी.

आज, 26 अगस्त को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते कुछ शेयर फोकस में रह सकते हैं. Groww और Welspun Corp में बड़ी ब्लॉक डील की खबर है. Honasa Consumer ने Fluence Pharma की प्रस्तावित डील रद्द कर दी है.इसके अलावा ARSS Infrastructure, Advait Energy और NBCC को बडे़ ऑर्डर मिले हैं. UCO Bank और Tata Motors Passenger Vehicles से भी अहम अपडेट सामने आए हैं.

Groww

Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में Ribbit Capital करीब 1.6 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है. रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक डील का साइज करीब 1914 करोड़ रुपये हो सकता है. इसके लिए फ्लोर प्राइस 195 रुपये प्रति शेयर बताया गया है. यह डील होने पर शेयर में ट्रेडिंग के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशकों की नजर डील की अंतिम कीमत और हिस्सेदारी बिक्री पर रहेगी.

Welspun Corp

Welspun Corp भी आज फोकस में रह सकता है. Welspun Investments and Commercials और MD तथा CEO Vipul Mathur करीब 63 लाख शेयर बेच सकते हैं. यह कंपनी की करीब 2.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. ब्लॉक डील का साइज करीब 1417 करोड़ रुपये बताया गया है. डील के लिए फ्लोर प्राइस 2250 रुपये प्रति शेयर तय किए जाने की खबर है.

Honasa Consumer

Honasa Consumer ने Fluence Pharma में 58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की प्रस्तावित डील को रद्द कर दिया है. कंपनी के अनुसार Share Purchase Agreement में तय कुछ शर्तें पूरी नहीं हो सकीं. इसके चलते अधिग्रहण आगे नहीं बढ़ सका. कंपनी ने कहा है कि उसका न्यूट्रास्यूटिकल कारोबार पर फोकस जारी रहेगा. वह इस क्षेत्र में सही अवसरों की तलाश करती रहेगी.

ARSS और Advait Energy

ARSS Infrastructure Projects को East Coast Railway से 104.06 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है. वहीं Advait Energy Transitions को MPPTCL से 134.63 करोड़ रुपये का टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट में 400kV, 220kV और 132kV EHV लाइनों के लिए इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम की डिजाइन और सप्लाई शामिल है. दोनों कंपनियों के शेयरों पर इन ऑर्डर का असर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- भारत में बढ़ेगी ट्रांसफॉर्मर कैपेसिटी, इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर; ₹9 लाख करोड़ का है पूरा खेल

NBCC और Sai Parenterals

NBCC को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषदसे 121.74 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके तहत 170 नए स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा. दूसरी ओर Sai Parenterals की ऑस्ट्रेलियाई सब्सिडियरी Noumed Pharmaceuticals ने OTC Medicines Supply Agreement को रिन्यू किया है. तीन साल की इस डील की अनुमानित वैल्यू करीब 204 करोड़ रुपये है. इसके अलावा UCO Bank में राजेंद्र कुमार साबू को MD और CEO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.