Bharti Airtel ने HDFC Bank को पछाड़ा! अब Reliance के बाद बनी दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, शेयरों में 2.6% तेजी

Bharti Airtel ने बाजार पूंजीकरण के मामले में HDFC Bank को पीछे छोड़ते हुए भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है. Airtel का मार्केट कैप 11.90 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि HDFC Bank का मूल्यांकन 11.80 लाख करोड़ रुपये रहा। लगातार चार दिनों की तेजी और मजबूत ग्रोथ आउटलुक ने निवेशकों का भरोसा Airtel पर और मजबूत किया है.

भारती एयरटेल Image Credit:

भारतीय शेयर बाजार में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मार्केट कैपिटलाइजेशन (m-cap) के मामले में देश के सबसे बड़े निजी बैंक, HDFC बैंक को पीछे छोड़ दिया है. इस बड़ी छलांग के साथ ही एयरटेल अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बाद भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है. बाजार में आए इस बदलाव को मार्केट लीडरशिप में एक बड़े शिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है.

बाजार में एयरटेल की बादशाहत

सोमवार (18 मई) को इंट्राडे ट्रेड के दौरान बाजार में भारती एयरटेल का दबदबा साफ नजर आया. आइए देखते हैं इस रेस में कौन कहां खड़ा है:

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: ₹18.11 लाख करोड़ से अधिक के m-cap के साथ पहले स्थान पर बरकरार.
  • भारती एयरटेल: सोमवार को इंट्राडे ट्रेड में इसका कुल m-cap बढ़कर ₹11.90 लाख करोड़ पहुंच गया, जिससे यह दूसरे स्थान पर आ गई.
  • HDFC बैंक: ₹11.80 लाख करोड़ के m-cap के साथ अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है.

लगातार चौथे दिन दौड़ा एयरटेल का शेयर

सोमवार को बीएसई (BSE) पर भारती एयरटेल के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई. कंपनी का शेयर पिछले बंद ₹1,904.60 के मुकाबले ₹1,909.35 पर खुला और इंट्राडे में 2.6% की बढ़त के साथ ₹1,953.95 के हाई पर पहुंच गया.

  • पिछले चार कारोबारी सत्रों में एयरटेल का शेयर 11% से ज्यादा उछल चुका है.
  • मई महीने में अब तक इसमें करीब 4% और अप्रैल में 6% की तेजी आई है.
  • इसके उलट, HDFC बैंक का शेयर इस महीने (मई में) अब तक सपाट (Flat) रहा है, जबकि अप्रैल में इसमें 5.49% की बढ़त दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें: AI Boom से चमक रही यह पावर कंपनी… Data Centre की बढ़ती बिजली मांग से मिला बड़ा फायदा

तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म भी गदगद

हाल ही में (13 मई को) भारती एयरटेल ने अपने चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित किए थे. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 10.5% बढ़कर ₹7,325 करोड़ रहा. हालांकि, पिछले साल की समान तिमाही (YoY) के मुकाबले इसमें 33.5% की गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण पिछले साल मिला टैक्स क्रेडिट और इस तिमाही में लगा रेगुलेटरी चार्ज है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories