19 मई को इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह, एक्सपर्ट ने दिया दमदार टारगेट; जानें क्या है स्टॉप लॉस

Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने 19 मई के कारोबार के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक Wockhardt Ltd. में 1700 रुपये, Capri Global Capital Ltd. में 200 रुपये और Balrampur Chini Mills Ltd. में 590 रुपये तक का टारगेट देखने को मिल सकता है. तकनीकी संकेतों के आधार पर इन शेयरों में मजबूत तेजी की संभावना जताई गई है.

इन 3 शेयरों में मजबूत तेजी की संभावना जताई गई है. Image Credit: money9live

Stocks Market Tips: सोमवार को शेयर मार्केट में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक बॉन्ड यील्ड के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर, रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचने और कई मैक्रो आर्थिक चिंताओं के कारण मार्केट पर दबाव बना रहा. हालांकि दिनभर के कारोबार के दौरान मार्केट ने शानदार रिकवरी दिखाई और आखिर में हरे निशान में बंद हुआ. BSE सेंसेक्स 77 अंक की बढ़त के साथ 75,315.04 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 मामूली 6 अंक चढ़कर 23,649.95 के स्तर पर स्थिर हुआ.

इस उतार- चढ़ाव के बीच निवेशकों के मन में दुविधा है कि किन शेयरों में दांव लगाया जाए. Choice Broking के Technical Research Analyst Hitesh Tailor ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट का मानना है कि इन शेयरों में मजबूत तकनीकी संकेत दिखाई दे रहे हैं और आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. Wockhardt, Capri Global Capital और Balrampur Chini Mills को लेकर टारगेट प्राइस भी दिए गए हैं. इन शेयरों में तेजी के साथ मजबूत buying interest देखने को मिल रहा है.

शेयर का नामखरीदारी स्तरस्टॉप लॉसटारगेट प्राइस
Wockhardt Ltd.1571.50 रुपये1500 रुपये1700 रुपये
Capri Global Capital Ltd.186.30 रुपये178 रुपये200 रुपये
Balrampur Chini Mills Ltd.541.10 रुपये515 रुपये590 रुपये

Wockhardt

Wockhardt Ltd. के शेयर में एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर फिलहाल 1571.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक स्टॉक ने डेली टाइमप्रेम पर रेंज बाउंड कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट दिया है . मजबूत volume buying के चलते इसमें तेजी का संकेत मिला है. शेयर ब्रेकआउट जोन के आसपास टिके रहने में सफल रहा है जो डिमांड एरिया को मजबूत दिखाता है. इसके लिए 1500 रुपये का स्टॉप लॉस और 1700 रुपये का टारगेट प्राइन दिया गया है.

Capri Global Capital

Capri Global Capital Ltd. में भी खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर 186.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि स्टॉक ने ascending triangle pattern से ब्रेकआउट दिया था जिसके बाद इसमें मजबूत तेजी देखने को मिली. अब प्रॉफिट बुकिंग के बाद भी स्टॉक ब्रेकआउट जोन के ऊपर बना हुआ है. यह संकेत देता है कि स्टॉक में buying support बना हुआ है. इसके लिए 178 रुपये का स्टॉप लॉस और 200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है.

यह भी पढ़ें- Bharti Airtel ने HDFC Bank को पछाड़ा! अब Reliance के बाद बनी दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, शेयरों में 2.6% तेजी

Balrampur Chini Mills

Balrampur Chini Mills Ltd. को लेकर भी एक्सपर्ट ने पॉजिटिव राय दी है. शेयर 541.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. स्टॉक लगातार हाइयर हाई और हाइयर लो पैटर्न बना रहा है जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत माना जाता है. इसके अलावा शेयर सभी प्रमुख DEMA लेवल के ऊपर बना हुआ है. RSI भी 62 के आसपास है जो बयिंग मोमेंटम को मजबूत दिखाता है. एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए 515 रुपये का स्टॉप लॉस और 590 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.