₹20 से कम के इस स्टॉक में सोमवार को आई तेजी, Liberia सरकार के साथ MoU किया साइन; 5 साल में 309% उछला शेयर
Blue Cloud Softech Solutions के शेयर में Liberia सरकार के साथ हुए MoU के बाद तेजी देखने को मिली. कंपनी West Africa में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना पर काम करेगी, जिसके लिए PPP मॉडल के तहत SPV बनाने की योजना है. इस खबर के बाद शेयर में खरीदारी बढ़ी है.

Blue Cloud Softech Solutions: 20 रुपये से कम कीमत वाले स्मॉल-कैप शेयर Blue Cloud Softech Solutions में सोमवार को तेजी देखने को मिली. कंपनी ने Liberia सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. इस खबर के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 1.74 फीसदी तक चढ़ गया. सोमवार को Blue Cloud Softech Solutions का शेयर 19.88 रुपये पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 19.50 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान शेयर 20 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया.
Liberia सरकार के साथ हुई बड़ी साझेदारी
कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसने रिपब्लिक ऑफ Liberia की सरकार, वहां के मिनिस्ट्री ऑफ पोस्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस और GCIB के साथ Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता लाइबेरिया नेशनल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के विकास, वित्तपोषण और क्रियान्वयन के लिए किया गया है. यह परियोजना PPP मॉडल के तहत विकसित की जाएगी. इसका उद्देश्य Liberia में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा संप्रभुता और साइबर सुरक्षा को मजबूत करना है.
SPV बनाकर होगा प्रोजेक्ट का संचालन
कंपनी के मुताबिक, परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट और अंतिम समझौते पूरे होने के बाद Liberia के कानूनों के तहत एक SPV स्थापित किया जाएगा. यही संस्था इस परियोजना के विकास, फंडिंग, संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी. कंपनी का कहना है कि यह परियोजना वेस्ट अफ्रीका में उसके विस्तार की रणनीति का अहम हिस्सा है और इससे भविष्य में इस क्षेत्र में नए अवसर खुल सकते हैं.
CEO ने क्या कहा
Blue Cloud Softech Solutions के CEO मुद्रगणम चंद्रशेखर ने कहा कि Liberia केवल एक नई परियोजना नहीं, बल्कि कंपनी के बिजनेस मॉडल की सफलता का प्रमाण है. उनके मुताबिक, कंपनी कुछ ही महीनों में सेनेगल से Liberia के माइनिंग सेक्टर और अब राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना तक पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य वेस्ट अफ्रीका के देशों के लिए सोवरेन क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, जिस पर स्थानीय सरकारें लंबे समय तक भरोसा कर सकें.
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा
इस सकारात्मक खबर के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली. हालांकि, पिछले कुछ समय से इसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है. पिछले एक महीने में Blue Cloud Softech Solutions का शेयर करीब 8.67 फीसदी गिरा है. वहीं, पिछले छह महीनों में इसमें लगभग 3.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
पिछले एक साल में यह शेयर करीब 41 फीसदी कमजोर हुआ है. हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इस शेयर का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. पिछले पांच वर्षों में Blue Cloud Softech Solutions ने करीब 309 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें: Maruti, M&M या Hyundai… जून तिमाही में किसने मारी बाजी? किसकी बढ़ी बिक्री और किसका टूटा मुनाफा; जानें शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.