ब्रेकआउट के मुहाने पर 3 शेयर, एक्सपर्ट ने दिए Buy कॉल, 10 फीसदी तक रिटर्न का मौका
Choice Broking ने Gabriel India, Harsha Engineers और City Union Bank के शेयरों पर Buy कॉल दिया है. ब्रोकरेज के अनुसार तीनों शेयर मजबूत टेक्निकल सेटअप और ब्रेकआउट के करीब हैं. Gabriel India का लक्ष्य 1390 रुपये, Harsha Engineers का 470 रुपये और City Union Bank का 250 रुपये रखा गया है.

Stocks to Watch: अगर आप शॉर्ट टर्म में मजबूत टेक्निकल सेटअप वाले शेयरों की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए तीन शेयरों पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. ब्रोकरेज ने Gabriel India, Harsha Engineers और City Union Bank में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट का मानना है कि इन तीनों शेयरों में बुलिश चार्ट पैटर्न बन रहे हैं और ब्रेकआउट के बाद इनमें करीब 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि निवेशकों को स्टॉप लॉस का भी सख्ती से पालन करना चाहिए.
Gabriel India
Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह मुताबिक, Gabriel India का शेयर लंबे समय तक कंसोलिडेशन में रहने के बाद अब मजबूत तेजी दिखा रहा है. शेयर लगातार हाईयर हाई और हाईयर ले पैटर्न बना रहा है और 20 डे EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा यह 50 डे, 100 डे और 200 डे EMA से भी ऊपर बना हुआ है, जो मजबूत ट्रेंड का संकेत है.
Choice Broking ने इस शेयर में 1275 रुपये के लेवल पर खरीदारी की सलाह दी है. इसका लक्ष्य 1390 रुपये और स्टॉप लॉस 1210 रुपये रखा गया है. RSI 65.81 पर है, जो पॉजिटिव मोमेंटम को दिखात है.
Harsha Engineers
Harsha Engineers के शेयर ने लो लेवल से अच्छी वापसी की है और अब 435 रुपये के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस के पास कारोबार कर रहा है. शेयर 20 डे और 50 डे EMA के ऊपर निकल चुका है, जबकि 100 डे और 200 डे EMA के ऊपर भी बना हुआ है. इससे इसके टेक्निकल संकेत मजबूत नजर आ रहे हैं.
ब्रोकरेज ने 433 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है. इसका टारगेट 470 रुपये और स्टॉप लॉस 410 रुपये रखा गया है. RSI 60.59 पर है और इसमें पॉजिटिव क्रॉसओवर देखने को मिला है, जिससे आगे तेजी की संभावना जताई गई है.
यह भी पढ़ें- Ola Electric के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट, ₹40 करोड़ के बकाया विवाद पर NCLT पहुंचा मामला, जानें डिटेल
City Union Bank
City Union Bank के शेयर में हाल के कारोबारी सत्रों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली है. शेयर ने Bullish Engulfing और Bullish Marubozu जैसे पाजिटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बनाए हैं. साथ ही यह अपने पिछले स्विंग हाई के ऊपर निकल चुका है और हाईयर हाई हाईयर लो का पैटर्न बनाए हुए है.
Choice Broking ने इस शेयर में 224.70 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी है. इसका लक्ष्य 250 रुपये और स्टॉप लॉस 212 रुपये रखा गया है. RSI 72.79 पर है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है. एक्सपर्ट का मानना है कि यदि शेयर अपने मौजूदा लेवल के ऊपर टिकता है तो इसमें आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.