Fresh Paneer के दावे पर Heritage Foods को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

FSSAI ने Heritage Foods को उसके Fresh Paneer प्रो़डक्ट पर किए गए भ्रामक दावों को लेकर नोटिस जारी किया है. रेगुलेटरी का कहना है कि Fresh और Healthy जैसे शब्दों का यूज निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं है और इससे कंज्यूमर गुमराह हो सकते हैं. FSSAI ने कंपनी से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है.

FSSAI ने Heritage Foods को नोटिस जारी किया है Image Credit: tv9 bharatvarsh

FSSAI ने Heritage Foods को उसके Fresh Paneer प्रोडक्ट पर किए गए दावे को लेकर नोटिस जारी किया है. रेगुलेटरी का कहना है कि कंपनी द्वारा फ्रेश शब्द का यूज नियमों के अनुरूप नहीं है और इससे ग्राहकों के गुमराह होने की आशंका है. FSSAI ने कंपनी से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है. यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

Fresh Paneer के दावे पर उठाया सवाल

FSSAI ने कहा कि Heritage Foods अपने पनीर प्रो़डक्ट के लिए Fresh Paneer शब्द का यूज कर रही है. रेगुलेटरी के अनुसार यह दावा निर्धारित नियमों और शर्तों को पूरा नहीं करता है. ऐसे में Fresh शब्द का यूज ग्राहकों को गलत संदेश दे सकता है. इसी कारण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Healthy शब्द के यूज पर भी आपत्ति

FSSAI ने कंपनी के Healthy Happiness नाम पर भी सवाल उठाया है. रेगुलेटरी का कहना है कि Healthy शब्द का यूज ग्राहकों को यह भरोसा दिला सकता है कि यह प्रो़डक्ट स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी है. यह Food Safety and Standards Advertising and Claims Regulations 2018 के अनुरूप नहीं माना गया है.

यह भी पढ़ें- कहीं भारी बारिश, कहीं उमस का कहर! यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक, जानें 7 दिनों का अपडेट

सात दिन में मांगा गया जवाब

FSSAI ने Heritage Foods को सात दिन के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. नोटिस में कहा गया है कि यदि कंपनी संतोषजनक जवाब नहीं देती है तो Food Safety and Standards Act 2006 के तहत उचित कार्रवाई शुरू की जा सकती है. फिलहाल कंपनी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.