LNG सेक्टर में बड़ा मौका! ब्रोकरेज ने Inox India के शेयर खरीदने की दी सलाह, ₹1610 तक जा सकता है भाव
ब्रोकरेज मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने Inox India पर BUY रेटिंग देते हुए ₹1610 का टारगेट दिया है.ब्रोकरेज का मानना है कि LNG सेक्टर में बढ़ती मांग, मजबूत ऑर्डर बुक और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार से कंपनी को फायदा मिलेगा. FY25-28 में 18-19% ग्रोथ का अनुमान है, हालांकि LNG कीमतों में तेजी एक प्रमुख जोखिम बनी हुई है.
भारत में LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कैपिटल गुड्स कंपनी Inox India पर ब्रोकरेज हाउस मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने BUY की सलाह दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, देश में LNG इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विस्तार की ओर है, जिससे कंपनी को लंबी अवधि में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. ब्रोकरेज ने मजबूत ऑर्डर बुक और सेक्टर में बढ़ती मांग को देखते हुए शेयर के लिए ₹1610 का टारगेट प्राइस तय किया है. यह शेयर मौजूदा समय में ₹1241 के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें करीब 30% तक का संभावित अपसाइड दिखाता है.
आगे बड़ी ग्रोथ की संभावना
ब्रोकरेज के मुताबिक, भारत में LNG का उपयोग अभी कुल ईंधन खपत का करीब 10% ही है, जिससे इसमें आगे बड़ी ग्रोथ की संभावना है. खासकर लंबी दूरी के ट्रकिंग सेक्टर में LNG का इस्तेमाल तेजी से बढ़ सकता है. फिलहाल देश में करीब 49 LNG स्टेशन हैं, जिनमें से सिर्फ 25-27 ही चालू हैं, जबकि चीन में इनकी संख्या 5000 के करीब है. ऐसे में आने वाले समय में LNG स्टोरेज और फ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. अल्ट्रा गैस & एनर्जी जैसे खिलाड़ी इस इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए ट्रक मैन्युफैक्चरर्स और लॉजिस्टिक्स कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहे हैं.
क्या करती है कंपनी
इस पूरे LNG वैल्यू चेन में Inox India की मजबूत पकड़ है. कंपनी क्रायोजेनिक उपकरण जैसे LNG स्टोरेज टैंक, फ्यूलिंग स्टेशन और मिनी LNG टर्मिनल बनाती है जो इसके कुल कारोबार का लगभग 26% हिस्सा है. जैसे-जैसे LNG का इस्तेमाल ट्रकिंग, मरीन और इंडस्ट्रियल सेक्टर में बढ़ेगा, कंपनी के उत्पादों की मांग भी तेजी से बढ़ेगी. ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25-28 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में 18-19% की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
LNG की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से जोखिम
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मिडिल ईस्ट से कंपनी की केवल 10% कमाई जुड़ी है, इसलिए मौजूदा जियो-पॉलिटिकल तनाव का असर सीमित रहेगा फिर भी LNG की कीमतों में तेज बढ़ोतरी एक प्रमुख जोखिम हो सकती है जिससे इस सेक्टर की ग्रोथ की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. कुल मिलाकर, मजबूत फंडामेंटल और LNG सेक्टर के विस्तार को देखते हुए Inox India को लॉन्ग टर्म के लिए आकर्षक निवेश विकल्प माना जा रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
Nifty Outlook May 22: डेली चार्ट पर लंबी रेड कैंडल, किस लेवल पर इमिडिएट सपोर्ट; शुक्रवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?
इस कंपनी का मुनाफा 79 फीसदी उछला, शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट, रडार पर रखें स्टॉक
