Canara Bank पर Globe Capital का बड़ा दांव! बताया टारगेट प्राइस; मौजूदा कीमत से इतनी तेजी की उम्मीद
Canara Bank पर Globe Capital Market Limited ने बुलिस रिपोर्ट जारी करते हुए 164 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. Q3 FY26 में बैंक ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 5,155 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो 25.61 फीसदी की बढ़त है. बैंक की इनकम, रिटेल लेंडिंग और RAM सेगमेंट में तेज ग्रोथ देखने को मिली है. साथ ही NPA में गिरावट और मजबूत एसेट क्वालिटी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है.

Canara Bank Target Price: पब्लिक सेक्टर के प्रमुख बैंक Canara Bank पर ब्रोकरेज हाउस Globe Capital Market Limited ने रिपोर्ट जारी करते हुए टारगेट प्राइस दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने Q3 FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है और आगे भी इसकी ग्रोथ मजबूत बनी रहने की उम्मीद है. खास बात यह है कि बैंक ने न केवल अपने प्रॉफिट और इनकम में बढ़ोतरी दर्ज की है, बल्कि एसेट क्वालिटी में भी लगातार सुधार किया है. ब्रोकरेज ने बैंक के शेयर में अपसाइड का अनुमान जताया है, जिससे यह निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है.
मजबूत तिमाही नतीजे, प्रॉफिट में 25 फीसदी से ज्यादा उछाल
रिपोर्ट के मुताबिक, Q3 FY26 में Canara Bank का नेट प्रॉफिट 5,155 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 25.61 फीसदी की बढ़त दिखाता है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 16.36 फीसदी बढ़कर 9,119 करोड़ रुपये पहुंच गया. बैंक की कुल आय 39,881 करोड़ रुपये रही, जिसमें 10.43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. हालांकि, नेट इंट्रेस्ट इनकम लगभग स्थिर रही, लेकिन नॉन-इंटरेस्ट इनकम में 36 फीसदी की तेज बढ़त ने प्रदर्शन को मजबूती दी.
रिटेल और RAM से मिला सपोर्ट
बैंक का ग्लोबल बिजनेस 27.13 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें 13.23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. लोन (Advances) 13.59 फीसदी और डिपॉजिट 12.95 फीसदी बढ़े, जो संतुलित ग्रोथ को दिखाते हैं. खास तौर पर RAM (रिटेल, एग्रीकल्चर, MSME) सेगमेंट 18.70 फीसदी बढ़ा है. रिटेल लेंडिंग में 31.37 फीसदी की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसमें हाउसिंग, व्हीकल और गोल्ड लोन का बड़ा योगदान रहा.
एसेट क्वालिटी में सुधार
बैंक की एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार देखा गया है. ग्रॉस NPA घटकर 2.08 फीसदी और नेट NPA 0.45 फीसदी पर आ गया है. प्रोविजन कवरेज रेशियो 94.19 फीसदी तक पहुंच गया है, जो मजबूत बैलेंस शीट को दिखाता है. क्रेडिट कॉस्ट भी घटकर 0.64 फीसदी रह गया है, जिससे जोखिम कम हुआ है.
मार्जिन पर दबाव, लेकिन भविष्य में सुधार की उम्मीद
रिपोर्ट में बताया गया है कि नेट इंट्रेस्ट मार्जिन लगभग 2.5 फीसदी पर स्थिर है, लेकिन रेपो-लिंक्ड लोन्स के कारण कुछ दबाव बना हुआ है. लगभग 49 फीसदी लोन बुक रेपो रेट से जुड़ी होने के कारण मार्जिन पर असर पड़ा है. हालांकि, आने वाले समय में डिपॉजिट की लागत कम होने से मार्जिन में सुधार की उम्मीद जताई गई है.
क्या है ब्रोकरेज का नजरिया
ब्रोकरेज हाउस ने Canara Bank के लिए 164 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 17 फीसदी अपसाइड दिखाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक की एसेट क्वालिटी, मजबूत रिटर्न रेशियो (ROA और ROE) और स्थिर ग्रोथ इसे लंबी अवधि के लिए आकर्षक बनाते हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.62 फीसदी बढ़कर 140.15 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में शानदार उछाल, गोल्ड रिजर्व भी पहुंचा 120 अरब डॉलर के पार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.