HAL और Bharat Forge के अलावा इन 3 डिफेंस शेयरों पर रखें नजर, दिखा सकते हैं दम;5 साल में 200% तक रिटर्न

डिफेंस सेक्टर के शेयर निवेशकों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं. Hindustan Aeronautics Limited और Bharat Forge जैसे बड़े नामों के अलावा कुछ कम चर्चित कंपनियां भी तेजी से उभर रही हैं. Digilogic Systems, Sika Interplant Systems और High Energy Batteries जैसी कंपनियां खास तकनीक और सरकारी ऑर्डर के दम पर आगे बढ़ रही हैं.

Hindustan Aeronautics Limited और Bharat Forge जैसे बड़े नामों के अलावा कुछ कम चर्चित कंपनियां भी तेजी से उभर रही हैं. Image Credit: Canva/Money9live

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है. आमतौर पर डिफेंस शेयरों की बात आती है तो निवेशकों का ध्यान Hindustan Aeronautics Limited और Bharat Forge जैसी बड़ी कंपनियों पर जाता है. लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी कंपनियां हैं जो कम चर्चा में रहती हैं और डिफेंस सेक्टर में खास काम कर रही हैं. इन कंपनियों के पास सरकारी ऑर्डर हैं और ये अलग- अलग खास तकनीकी क्षेत्रों में सक्रिय हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए इन पर नजर रखना दिलचस्प हो सकता है.

Digilogic Systems

  • कंपनी डिफेंस और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़ी कंपनी है. कंपनी ऑटोमेटेड टेस्ट इक्विपमेंट, रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिमुलेटर जैसे प्रोडक्ट बनाती है.
  • इसके ग्राहक मुख्य रूप से सरकारी रक्षा एजेंसियां हैं. कंपनी का प्लांट हैदराबाद में है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की बिक्री में करीब 40 फीसदी और मुनाफे में 217 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
  • कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक भी है. कंपनी के शेयर 26 मई को 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ 102 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 22 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें- Nifty Outlook May 27: किस लेवल पर है इमिडिएट सपोर्ट? जानें- बुधवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

Sika Interplant Systems

  • कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस और स्पेस सेक्टर में काम करती है. कंपनी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट, सिस्टम और मेंटेनेंस सर्विस देती है. इसकी खास पहचान एयरक्राफ्ट लैंडिंग गियर मैन्युफैक्चिरिंग में है.
  • कंपनी ने हाल ही में Hindustan Aeronautics Limited के साथ रणनीतिक सहयोग के लिए समझौता भी किया है. पिछले पांच साल में इसकी बिक्री और मुनाफे दोनों में अच्छी बढ़त देखी गई है.
  • कंपनी के शेयर 26 मई को 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 936 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में -5 फीसदी का रिटर्न दिया है.

High Energy Batteries

  • High Energy Batteries सेना, नौसेना और एयरफोर्स के लिए हाई टेक बैटरी बनाती है. कंपनी सिल्वर जिंक बैटरी सप्लाई करती है जिसका इस्तेमाल रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में होता है.
  • कंपनी की करीब 65 फीसदी इनकम नौसेना से जुड़े ऑर्डर से आती है. कंपनी के शेयर 26 मई को 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 527 रुपये पर बंद हुए.
  • इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 212 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.