24 अप्रैल को खरीदें ये 3 शेयर, हफ्ते भर में होगी कमाई; Choice Broking के एनालिस्ट ने दिया टारगेट
Choice Broking ने शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए तीन शेयरों लॉरस लैब्स, जीआरएसई और आईएमएफए पर Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक इन स्टॉक्स में मजबूत टेक्नीकल सेटअप, ब्रेकआउट पैटर्न, बेहतर वॉल्यूम और बुलिश मोमेंटम दिख रहा है. साथ ही स्टॉप लॉस स्तर भी बताए गए हैं.

Brokerage Picks: घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूत टेक्नीकल संकेत देखने को मिल रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में चार्ट पैटर्न, वॉल्यूम और मोमेंटम इंडिकेटर्स तेजी का संकेत दे रहे हैं. Choice Broking के टेक्नीकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने इन स्टॉक्स पर एंट्री, टारगेट और स्टॉप लॉस स्तर बताए हैं.
Laurus Labs
Choice Broking के अनुसार, लॉरस लैब्स करीब 1129 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और 1100 रुपये के सपोर्ट स्तर के पास मजबूत रिवर्सल दिखा चुका है. स्टॉक ने बुलिश एंगल्फिंग कैंडल बनाई है, जिसने पिछले दो कारोबारी सत्रों की गिरावट को खत्म कर दिया है. यह रिन्यूड बाइंग इंटरेस्ट और संभावित तेजी का संकेत माना जा रहा है.
ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉक पहले सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से नीचे निकला था, लेकिन अब उसी स्तर का रीटेस्ट कर चुका है, जो ट्रेंड कंटिन्यूएशन की संभावना को मजबूत करता है. आरएसआई 62.58 पर है, जो इम्प्रूविंग बुलिश मोमेंटम दिखाता है और अभी ओवरबॉट जोन से नीचे है. ऐसे में निवेशक 1129 रुपये के आसपास खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए 1080 रुपये का स्टॉप लॉस और 1220 रुपये का टारगेट रखा गया है.
Garden Reach Shipbuilders & Engineers Limited
Choice Broking ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में भी खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक ने फॉलिंग वेज पैटर्न से कन्फर्म्ड ब्रेकआउट दिया है और उसके ऊपर टिके रहने में सफल रहा है. यह पॉजिटिव ट्रेंड कंटिन्यूएशन का संकेत है.
इसके अलावा, शेयर ने पिछले स्विंग हाई को भी मजबूत क्लोजिंग के साथ पार किया है. अच्छी वॉल्यूम्स के साथ ब्रेकआउट होने से बाइंग इंटरेस्ट मजबूत माना जा रहा है. आरएसआई 70.73 पर है, जो मजबूत मोमेंटम दिखाता है और आगे तेजी की संभावना बताता है. ब्रोकरेज ने GRSE में 2879.60 रुपये के आसपास खरीदारी, 2735 रुपये का स्टॉप लॉस और 3150 रुपये का टारगेट दिया है.
Indian Metals & Ferro Alloys Limited
Choice Broking की नजर इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (IMFA) पर भी है. ब्रोकरेज के अनुसार, स्टॉक 1551.60 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और सिमेट्रिकल ट्रायंगल ब्रेकआउट के बाद लगातार मजबूती दिखा रहा है. शेयर ने हॉरिजॉन्टल ब्रेकआउट भी दिया है और उसके ऊपर मजबूती से टिके रहना स्ट्रॉन्ग प्राइस एक्सेप्टेंस को दिखाता है.
राइजिंग ईएमए बुलिश स्ट्रक्चर को सपोर्ट कर रहे हैं, जबकि वॉल्यूम्स में बढ़ोतरी हेल्दी पार्टिसिपेशन दिखाती है. ब्रोकरेज ने आईएमएफए में 1551.60 रुपये के आसपास खरीदारी, 1470 रुपये का स्टॉप लॉस और 1700 रुपये का अपसाइड टारगेट सुझाया है.
यह भी पढ़ें: Nifty Outlook April 24: डेली चार्ट पर बनी नेगेटिव कैंडल, क्या तेज हो सकता है गिरावट का मोमेंटम?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.