Closing Bell: बाजार में आई तेजी तो निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 1.76 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, ऐसा रहा मार्केट का हाल
छह हफ्ते की लगातार गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी लौटी. सेंसेक्स 564 अंक चढ़कर 74,858.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 67.90 अंक बढ़कर 23,414.30 पर पहुंच गया. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, हालिया गिरावट के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी और विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार को सहारा मिला.

छह हफ्ते की लगातार गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी लौटी. बीएसई सेंसेक्स 564.03 अंक यानी 0.76% की बढ़त के साथ 74,858.99 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान बाजार में लगातार खरीदारी देखने को मिली. वहीं, एनएसई का Nifty 50 67.90 अंक यानी 0.29% की बढ़त के साथ 23,414.30 के स्तर पर बंद हुआ. Nifty ने कारोबार के दौरान 23,466.80 का ऊपरी स्तर और 23,314.80 का निचला स्तर बनाया.
तेजी की क्या रहीं वजह?
सोमवार को बाजार में तेजी की कई वजह रहीं. इनमें कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी निवेशकों की वापसी और मजबूत वैश्विक संकेतों से बाजार का माहौल बेहतर हुआ. Brent crude करीब 2.88% गिरकर 100.840 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं, विदेशी निवेशकों ने सात कारोबारी सत्रों की बिकवाली के बाद शुक्रवार को 599 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी.
Eternal, HCL Tech और ITC सबसे ज्यादा चढ़े
Nifty 50 में Eternal का शेयर सबसे ज्यादा 2.77% चढ़कर 335.90 रुपये पर बंद हुआ. इसके बाद HCL Tech में 2.54%, ITC में 1.79%, Sun Pharma में 1.72% और Reliance Industries में 1.71% की बढ़त रही. Eternal के शेयर में 9.05 रुपये, HCL Tech में 31.70 रुपये, ITC में 4.70 रुपये, Sun Pharma में 31.60 रुपये और Reliance में 21 रुपये की तेजी रही.
Bharti Airtel, Adani Ports और Bajaj Finance दबाव में
दूसरी तरफ Nifty 50 के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में Bharti Airtel सबसे आगे रहा. इसका शेयर 3.33% गिरकर 1,830.20 रुपये पर आ गया. Adani Ports में 2.02%, Bajaj Finance में 1.83%, Power Grid में 1.55% और Adani Enterprises में 1.49% की गिरावट रही.
बैंक और FMCG में खरीदारी
बाकि सेक्टर्स की बात करें तो करें तो Nifty FMCG में 0.95% की तेजी रही. Nifty Auto 0.08% चढ़ा, जबकि Nifty IT में 0.08% की गिरावट रही. Nifty Alpha 50 0.68% नीचे रहा. बैंकिंग सेक्टर में Nifty Bank 111.95 अंक यानी 0.20% की बढ़त के साथ 56,470.65 पर बंद हुआ. Nifty Financial Services 14.70 अंक यानी 0.06% चढ़कर 25,524.70 पर रहा.
मिडकैप में दबाव
ब्रॉड मार्केट में Nifty Midcap 100 178.15 अंक यानी 0.29% गिरकर 62,013.10 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 100 61.60 अंक यानी 0.25% चढ़कर 24,560.35 पर रहा. Nifty Next 50 में 58.55 अंक यानी 0.08% की बढ़त रही और यह 72,083.95 पर बंद हुआ. Nifty Mid Select 3.50 अंक यानी 0.02% ऊपर 14,504.25 पर रहा.
3,705 शेयरों में हुआ कारोबार
बाजार में कुल 3,705 शेयरों में कारोबार हुआ. इनमें 1,735 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,858 शेयरों में गिरावट रही. वहीं 112 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
इतने लाख करोड़ रुपये हुई निवेशकों की कमाई
शेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब 1.76 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 18 सितंबर को बाजार का कुल मार्केट कैप 4,79,78,860 करोड़ रुपये था, जो 21 सितंबर को बढ़कर 4,81,55,216 करोड़ रुपये हो गया.
आज के बाजार के बड़े आंकड़े
| सूचकांक | बंद स्तर | बदलाव |
|---|---|---|
| Sensex | 74,858.99 | +564.03 (+0.76%) |
| Nifty 50 | 23,414.30 | +67.90 (+0.29%) |
| Nifty Bank | 56,470.65 | +111.95 (+0.20%) |
| Nifty Financial Services | 25,524.70 | +14.70 (+0.06%) |
| Nifty Midcap 100 | 62,013.10 | -178.15 (-0.29%) |
| Nifty IT | 28,830.90 | -23.65 (-0.08%) |
| Nifty FMCG | 45,900.90 | +434.10 (+0.95%) |
| Nifty Auto | 27,151.10 | +22.10 (+0.08%) |
इसे भी- 14% चढ़ा 335 करोड़ का SME स्टॉक, मिला 24 करोड़ का ऑर्डर; निवेश से पहले जानें पूरी कहानी