CMS Info Systems, Physicswallah से Max Healthcare तक, 49% तक भाग सकते हैं ये शेयर!
कुछ टॉप ब्रोकरेज हाउस ने रिसर्च कर तीन ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है जिसमें 49 फीसदी तक बढ़त की उम्मीद दिख रही है. जिन शेयर्स में बढ़त की उम्मीद है उनके नाम CMS Info Systems, Physicswallah और Max Healthcare है.

Share Market में उतार-चढ़ाव तो देखने को मिलता ही रहता है, ऐसे में अगर कोई गलत स्टॉक खरीद लिया तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. इसलिए किसी भी शेयर को खरीदने से पहले अच्छे से रिसर्च करना बेहद जरूरी है, कुछ टॉप ब्रोकरेज हाउस ने रिसर्च कर तीन शानदार स्टॉक्स बताए हैं जिनमें 49 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल सकती है.
CMS Info Systems शेयर प्राइस टारगेट
जेफरीज ने इस स्टॉक पर बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 315 रुपए है जबकि अभी इस स्टॉक का मार्केट प्राइस (23 नवंबर, सुबह 9:58 पर 206.60 रुपए) है. इस शेयर में 49 फीसदी बढ़त के पोटेंशियल का पता चला है. ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, FY27 से FY29 के लिए अनुमानित कमाई में थोड़ी कम रेवेन्यू ग्रोथ के कारण 1 फीसदी की कमी की गई है.
हालांकि, CMS Info Systems के लिए FY27 के अनुमानित प्राइस-टू-अर्निंग्स के 10 गुना पर वैल्यूएशन काफी कम बना हुआ है. जेफरीज ने कहा, रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ में लगातार बढ़ोतरी वैल्यूएशन की री-रेटिंग के लिए जरूरी होगी.
Physicswallah शेयर प्राइस टारगेट
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर बाय रेटिंग को बनाए रखा है, इसका टारगेट प्राइस 200 रुपए है जो अभी मौजूदा कीमत (23 नवंबर, 10:06 पर 139.01 रुपए) है. इसका मतलब यह है कि इस शेयर में लगभग 45 फीसदी बढ़त की उम्मीद है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY30 तक ऑनलाइन एजुकेशन बिजनेस रेवेन्यू में दो-तिहाई का योगदान देगा. यह तब तक फिजिक्सवाला के लिए प्री-इंड AS अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन (EBITDA) मार्जिन के 20 फीसदी तक पहुंचने की भी उम्मीद करता है. मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, इस मौके को कम पहुंच वाले एजुकेशन मार्केट और बेहतर होते ऑपरेटिंग लेवरेज से सपोर्ट मिल रहा है.
Max Healthcare शेयर प्राइस टारगेट
Macquarie ने मैक्स हेल्थकेयर को ‘अंडरपरफॉर्म’ से ‘आउटपरफॉर्म’ में अपग्रेड किया है और इसका टारगेट प्राइस 1450 रुपए कर दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि इस शेयर के मौजूदा मार्केट प्राइस (1085 रुपए, 23 नवंबर सुबह 10:29) से लगभग 33 फीसदी बढ़त की उम्मीद है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, मैक्स हेल्थकेयर का रेवेन्यू और EBITDA FY26 और FY29 के बीच क्रमशः 20 फीसदी और 22 फीसदी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ सकता है. बेहतर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन और कैपिटल एलोकेशन इसके आउटलुक को सपोर्ट करने वाले फैक्टर्स में से हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- Reliance Industries से HDFC Bank और Bharti Airtel तक, ये हैं पैसा बनाने वाले शेयर!