Crude Oil $100 के पार, RTP फ्रीज करने का दबाव बढ़ा; इन ऑयल कंपनियों पर हो सकता है असर, स्टॉक रखें फोकस में

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है. अब रिफाइनरी ट्रांसफर प्राइस (RTP) में बदलाव की चर्चा है, जिसका असर MRPL और CPCL जैसी रिफाइनरी कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है.

Oil Stock Image Credit: FreePik

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारत की तेल कंपनियों के सामने नया दबाव बनता दिख रहा है. खबर है कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की बिक्री से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए रिफाइनरियों को कम कीमत देने पर विचार कर रही हैं. अगर ऐसा फैसला लागू होता है तो इसका सबसे ज्यादा असर उन कंपनियों पर पड़ सकता है जिनका खुद का रिटेल नेटवर्क कम है. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक एमआरपीएल (MRPL) और चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) जैसी कंपनियों के शेयरों पर इसका असर दिखाई दे सकता है.

क्यों बढ़ रहा है दबाव

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. युद्ध से पहले जहां क्रूड ऑयल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है. इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में तेल मार्केटिंग कंपनियों को महंगे कच्चे तेल के बावजूद पुराने रेट पर ईंधन बेचने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है.

क्या है RTP और क्यों हो रहा बदलाव

बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, OMCs अब एक विकल्प पर विचार कर रही हैं, जिसके तहत Refinery Transfer Price (RTP) को फ्रीज किया जा सकता है या उस पर डिस्काउंट तय किया जा सकता है. RTP वह आंतरिक कीमत होती है जिस पर रिफाइनरियां पेट्रोल और डीजल को मार्केटिंग कंपनियों को बेचती हैं.

अगर यह कीमत कम कर दी जाती है तो रिफाइनरियों को वैश्विक कीमतों का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा और उन्हें लागत का कुछ हिस्सा खुद वहन करना पड़ेगा.

इन कंपनियों पर पड़ सकता है सबसे ज्यादा असर

विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से सबसे ज्यादा असर उन रिफाइनरियों पर पड़ेगा जिनका खुद का पेट्रोल पंप नेटवर्क नहीं है और जो अपना ज्यादातर ईंधन OMCs को बेचती हैं. इनमें मंगलौर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL), चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) और एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: सोने में चाहते हैं निवेश लेकिन पैसे कम हैं? NSE कल लॉन्च करेगी 10 ग्राम Gold Futures Contract, जानें कैसे करेगा काम

MRPL के शेयर फिलहाल करीब ₹178 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में इसमें 14 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, जबकि पिछले पांच वर्षों में इसने करीब 323 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं CPCL का शेयर करीब ₹918 के आसपास है. बीते एक सप्ताह में इसमें करीब 11 प्रतिशत की गिरावट आई है, हालांकि पिछले पांच वर्षों में इस स्टॉक ने 714 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है.

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अगर RTP को फ्रीज करने या उस पर डिस्काउंट देने का फैसला लागू होता है तो इन कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Stock Split: 5900% रिटर्न देने वाली कंपनी का बड़ा ऐलान, 10 हिस्सों में बंटेंगे शेयर; रिकॉर्ड डेट भी तय

मंदी में भी कमाई का सहारा! मजबूत डिविडेंड देने वाले 5 शेयर जो आपके पोर्टफोलियो को दे सकते हैं स्थिरता; देखें डिटेल्स

इस नवरत्न कंपनी को मिले करोड़ों के ऑर्डर! 3 साल में 165 फीसदी भागे शेयर, म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग

Metropolis Healthcare का बड़ा ऐलान, निवेशकों को 3:1 रेशियो में मिलेगा बोनस शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट

₹28 का डिविडेंड देने जा रही यह कंपनी, करीब एक साल में पांचवीं बार निवेशकों को देगी सौगात; जानें रिकॉर्ड डेट

1 हफ्ते में 13 फीसदी उछले इस सोलर कंपनी के शेयर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट से बढ़ा निवेशकों का भरोसा, रखें नजर