RIL से HAL, Cochin Shipyard से BEL तक, डिफेंस के इन 8 शेयरों में अब कहां बनेगा पैसा?
भारत के रक्षा क्षेत्र में इन दिनों कई बड़े घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भरता के आह्वान के बाद से स्वदेशी रक्षा उत्पादन पर जोर बढ़ा है. हाल ही में, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने रोल्स-रॉयस के साथ स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. यह समझौता भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है और रक्षा क्षेत्र में रिलायंस की बड़ी एंट्री को दर्शाता है.
इस बीच, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) भी मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं. HAL ने अडानी डिफेंस और BEML के साथ प्रचंड LCH फुसलेज स्ट्रक्चर्स के लिए साझेदारी की है और इसके शेयरों में भी ब्रेकआउट के संकेत दिख रहे हैं. हालांकि, कोचीन शिपयार्ड जैसे कुछ अन्य PSU के हालिया तिमाही नतीजों में मुनाफा और राजस्व में गिरावट देखी गई है.
More Videos
बाजार में कमाई के मौके! Juniper, Dabur, Muthoot Fin से SRF और UPL तक, इन शेयरों में क्या करें?
Hind Zinc, Coforge, Moschip, R-Power, Adani Ent, Sarda Energy, DeccanGold, Manappuram में क्या करें?
IT स्टॉक्स में करें Buy, Hold या Sell? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
