डिफेंस के धुरंधरों का कमाल! Garden Reach से लेकर Mazagon के स्‍टॉक्‍स 19% तक उछले, जानें क्‍यों आई तूफानी तेजी

Garden Reach से लेकर अन्‍य चुनिंदा डिफेंस स्टॉक्स आज 19% तक उछल गए. रिकॉर्ड टर्नओवर, मजबूत डिलीवरी और ऑर्डर प्रोग्रेस ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे पूरे सेक्टर में खरीदारी बढ़ी है.

defence stocks jump Image Credit: canva/AI image

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयरों में बुधवार, 1 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. जिसके चलते गार्डन रीच शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd से लेकर मझगांवडॉक शिपबिल्‍डर्स लिमिटेड Mazagon Dock Shipbuilders Ltd और कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड cochin Shipyard Ltd के शेयरों में जोरदार उछाल दर्ज की गई. ये शेयर एक ही दिन में करीब 20% तक उछ गए. ये तीनों स्टॉक्स आज निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.

कितने बढ़ें शेयर के भाव?

Garden Reach Shipbuilders का शेयर आज करीब 19.05% उछलकर ₹2,348.70 पर पहुंच गया. जबकि Mazagon Dock 12% से ज्‍यादा चढ़कर ₹2,343.9 पर ट्रेड करता दिखा, जबकि Cochin Shipyard 15% बढ़कर ₹1,372 पर पहुंच गया.

तेजी की वजह

  • इस तेजी की सबसे बड़ी वजह Garden Reach Shipbuilders का मजबूत प्रदर्शन रहा. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में ₹6,400 करोड़ का रिकॉर्ड टर्नओवर हासिल किया, जो पिछले साल ₹5,076 करोड़ था. यानी कंपनी ने करीब 26% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है.
  • कंपनी ने इस दौरान 5 जहाजों को चालू किया है और कुल 8 जहाज भारतीय नौसेना को डिलीवर किए हैं. साथ ही जर्मनी के क्लाइंट के लिए 12 एक्सपोर्ट वेसल और एक ड्रेजर प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम जारी है.
  • गार्डन रीच के अलावा बाकी डिफेंस शेयरों पर भी आज पॉजिटिव असर दिखा. Mazagon Dock Shipbuilders Ltd और Cochin Shipyard Ltd के शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. खासतौर पर Cochin Shipyard में तेजी की एक वजह इसका 1 अप्रैल से F&O सेगमेंट में शामिल होना भी माना जा रहा है.

इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखने को मिला. मजबूत ऑर्डर, बेहतर प्रदर्शन और सेक्टर में पॉजिटिव सेंटिमेंट के चलते डिफेंस शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: RBI से राहत मिलते ही ब्रोकिंग शेयरों में तूफानी तेजी, MOFSL से लेकर Angel One और BSE तक चमके स्टॉक, एक दिन में 8% तक चढ़ें

कंपनी का कामकाज

Garden Reach कंपनी नौसेना और कोस्ट गार्ड के लिए युद्धपोत और अन्य रक्षा जहाज बनाती है. वहीं Mazagon Dock पनडुब्बियां (submarines) और युद्धपोत बनाने वाली भारत की प्रमुख डिफेंस शिपबिल्डिंग कंपनी है. जबकि Cochin जहाज निर्माण और मरम्मत के साथ डिफेंस और कमर्शियल दोनों सेक्टर में काम करती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.