DAC Approval से डिफेंस सेक्टर के बुरे दिन खत्म? 8% तक उछला Ideaforge Tech, जानें HAL-BEL-GRSE का हाल

₹2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों की मंजूरी के बाद डिफेंस सेक्टर में हलचल तेज हो गई है. BEL और HAL जैसे दिग्गज शेयरों में तेजी दिखी, जिससे निवेशकों की उम्मीदें बढ़ी हैं कि अब सेक्टर में लंबे समय बाद स्थिर ग्रोथ देखने को मिल सकती है.

डिफेंस शेयरों में उछाल Image Credit: AI Generated

Best defence stock to buy: डिफेंस सेक्टर में लंबे समय से दबाव झेल रहे शेयरों के लिए अब हालात बदलते दिख रहे हैं. सरकार ने एक झटके में ₹2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी दे दी है, जिससे सेक्टर में नई जान आने की उम्मीद है. खास बात यह है कि ये फैसले ऐसे समय आए हैं जब कई डिफेंस स्टॉक हाल में गिरावट के बाद कमजोर स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं.

हाल के समय में कई डिफेंस शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन इतने बड़े ऑर्डर पाइपलाइन से सेक्टर में नई तेजी आ सकती है. ऑर्डर विजिबिलिटी बढ़ने से कंपनियों की कमाई और ग्रोथ पर सकारात्मक असर पड़ सकता है.

क्या है DAC का फैसला?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने ₹2.38 लाख करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी दी है. इसके साथ ही इस वित्त वर्ष में कुल मंजूरी ₹6.73 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जो पिछले साल के ₹2.2 लाख करोड़ से तीन गुना ज्यादा है.

इस बार मंजूरी में एयर डिफेंस सिस्टम, सर्विलांस ड्रोन, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट और कोस्ट गार्ड के लिए हॉवरक्राफ्ट शामिल हैं. साफ है कि फोकस तकनीक और आत्मनिर्भरता दोनों पर है.

आर्मी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड को क्या मिला

आर्मी को एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम और हाई कैपेसिटी रेडियो रिले सिस्टम मिलेगा, जिससे कम्युनिकेशन मजबूत होगा. एयरफोर्स के लिए S-400 मिसाइल सिस्टम, ड्रोन और Su-30 इंजन अपग्रेड को मंजूरी मिली है. वहीं कोस्ट गार्ड को हॉवरक्राफ्ट मिलेंगे, जो समुद्र और जमीन दोनों पर काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: डीमर्जर की खबर आते ही 4% उछला Vedanta Share, पांच कंपनियों में बंटेगी कंपनी, मई में निवेशकों को मिलेगा मुनाफा

किन कंपनियों को होगा फायदा

इन मंजूरियों के बाद Bharat Electronics (BEL), Hindustan Aeronautics (HAL), Garden Reach Shipbuilders (GRSE) और Ideaforge जैसी कंपनियों को सीधे फायदा मिल सकता है. BEL को आर्मी के प्रोजेक्ट्स से सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है, जबकि HAL को ड्रोन और इंजन अपग्रेड से ऑर्डर मिल सकते हैं. Garden Reach Shipbuilders हॉवरक्राफ्ट ऑर्डर के लिए मशक्कत करेगी, वहीं ड्रोन बनाने वाली कंपनी Ideaforge को सर्विलांस एयरक्राफ्ट की मंजूरी से फायदा मिल सकता है. इसी उम्मीद से कंपनी के शेयरों ने खुलते ही जबरदस्त तेजी दिखाई.

कंपनी का नामओपन प्राइस (₹)हाई प्राइस (₹)उछाल (%)
BEL402413+2.74%
HAL35433615+2.03%
GRSE20242140+5.73%
Ideaforge Tech375405+8.00%

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.