मिसाइल से ड्रोन तक, डिफेंस सेक्टर की इन 3 कंपनियों को मिल सकता है जबरदस्त फायदा; रखें नजर
भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है और घरेलू कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. Solar Industries India, Apollo Micro Systems और Zen Technologies मिसाइल, ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही हैं. मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ते Defence Export और सरकार की Make in India नीति से इन कंपनियों की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत हुई हैं.
Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर तेजी से बदल रहा है और अब यह केवल सरकारी खरीद तक सीमित नहीं रह गया है. सरकार का फोकस डोमेस्टिक मैन्युफैक्चिरिंग और डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़ाने पर है. FY15 में 500 अरब रुपये का डिफेंस Production अब FY25 में बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. सरकार FY29 तक इसे 3 लाख करोड़ रुपये तक ले जाना चाहती है. डिफेंस बजट भी बढ़कर FY27 में 7.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे माहौल में Solar Industries, Apollo Micro Systems और Zen Technologies जैसी कंपनियां तेजी से ग्रोथ करती नजर आ रही हैं.
Solar Industries
Solar Industries India तेजी से डिफेंस कारोबार बढ़ा रही है. कंपनी मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट और काउंटर ड्रोन सिस्टम बना रही है. कंपनी को Pinaka Enhanced Range Rocket System के लिए 6080 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी का डिफेंस आर्डर बुक 18000 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है. FY26 के पहले 9 महीनों में डिफेंस कारोबार का हिस्सा कंपनी की कुल इनकम में 24 फीसदी तक पहुंच गया. कंपनी अगले 3 से 5 साल में 20 फीसदी से ज्यादा रेवेन्यू CAGR का लक्ष्य लेकर चल रही है.
Apollo Micro Systems
Apollo Micro Systems अब फुल वेपन्स सिस्टम मैन्युफैक्चरर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ रही है. कंपनी ने IDL एक्सप्लोसिव का अधिग्रहण किया है जिससे मिसाइल, टॉरपीडो और एरियल बम जैसे हथियार बनाने की क्षमता मजबूत हुई है. कंपनी को लाइफटाइम ऑर्म्स मैन्युफैक्चिरिंग लाइसेंस भी मिल चुका है. Apollo का मौजूदा ऑर्डर बुक 1310 करोड़ रुपये का है जो अगले दो साल की रेवेन्यू बिजिलिटि देता है. मैनेजमेंट ने अगले तीन साल में 45 से 50 फीसदी रेवेन्यु CAGR का अनुमान जताया है.
यह भी पढ़ें- BPCL में बन रहा पैसा कमाने का मौका, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, जानें- कितना आएगा उछाल
Zen Technologies
Zen Technologies तेजी से ड्रोन और एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी में विस्तार कर रही है. कंपनी HyperStrike Interceptor ड्रोन और Automated Weapon Systems पर काम कर रही है. इसका एंटी ड्रोन सिस्टम विदेशी बाजारों में भी काफी चर्चा में है. कंपनी का ऑर्डर बुक 1340 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके अलावा 1500 करोड़ रुपये की टेंडर पाइपलाइन भी मौजूद है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27 और FY28 में कंपनी की कंबाइन रेवेन्यू 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कम दाम लेकिन मजबूत फंडामेंटल! इन 3 पेनी स्टॉक पर रखें नजर; इंडस्ट्री एवरेज से कम PE पर हो रहा ट्रेड
BPCL में बन रहा पैसा कमाने का मौका, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, जानें- कितना आएगा उछाल
Ola Electric Q4 Results: घाटा तो घटा लेकिन कमाई आधी से ज्यादा टूटी, EV कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट
