5% तक डिविडेंड यील्ड, मजबूत बिजनेस और सस्ती वैल्यूएशन; क्या आपने देखे ये 4 शेयर?

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए डिविडेंड देने वाले शेयर बेहतर विकल्प माने जाते हैं. GAIL, ITC, Gujarat Pipavav Port और REC ऐसे चार शेयर हैं जो 4.3 फीसदी से 5.2 फीसदी तक डिविडेंड यील्ड प्रदान कर रहे हैं. इन कंपनियों के पास मजबूत बिजनेस मॉडल, स्थिर कैश फ्लो और रेगुलर डिविडेंड पेमेंट का रिकॉर्ड है.

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए डिविडेंड देने वाले शेयर बेहतर विकल्प माने जाते हैं. Image Credit: money9live

Dividend Stocks: शेयर मार्केट में निवेश करने वाले ज्यादातर लोग ऐसे स्टॉक्स की तलाश करते हैं जो सिर्फ कीमत बढ़ने का ही नहीं, बल्कि रेगुलर इनकम का भी मौका दें. ऐसे में डिविडेंड देने वाले शेयर निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन जाते हैं. मजबूत बिजनेस मॉडल, बेहतर कैश फ्लो और लगातार डिविडेंड पेमेंट करने वाली कंपनियां लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं. खास बात यह है कि कुछ कंपनियां 5 फीसदी तक डिविडेंड यील्ड भी दे रही हैं. आइए जानते हैं ऐसे चार शेयरों के बारे में, जिन्हें निवेशक अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

GAIL

GAIL भारत की सबसे बड़ी गैस ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल है. कंपनी के पास देशभर में गैस पाइपलाइन का बड़ा नेटवर्क है और यह कई इंडस्ट्री, पावर प्लांट्स तथा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को नेचुरल गैस उपलब्ध कराती है.

कंपनी का शेयर करीब 175 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है और इसकी डिविडेंड यील्ड लगभग 4.3 फीसदी है. मजबूत कैश फ्लो और लगातार डिविडेंड पेमेंट का रिकॉर्ड इसे इनकम चाहने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है.

ITC

ITC देश की सबसे बड़ी डायवर्स कारोबार वाली कंपनियों में से एक है. कंपनी एफएमसीजी, होटल, पेपर, पैकेजिंग, एग्रीकल्चर बिजनेस और IT सर्विस जैसे कई क्षेत्रों में मौजूद है.

करीब 290 रुपये के शेयर भाव पर ITC लगभग 5 फीसदी की डिविडेंड यील्ड दे रही है. कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और उसके पास पर्याप्त कैश उपलब्ध है. जानकारों का मानना है कि आने वाले वर्षों में पैकेज्ड फूड और पर्सनल केयर कारोबार कंपनी की ग्रोथ को नई दिशा दे सकते हैं.

Gujarat Pipavav Port

Gujarat Pipavav Port भारत का पहला प्राइवेट सेक्टर का बंदरगाह माना जाता है. कंपनी कंटेनर, ड्राई बल्क, लिक्विड कार्गो और व्हीकल ट्रांसपोर्टेशन जैसे कई प्रकार के कार्गो का ऑपरेशन करती है.

इस शेयर की डिविडेंड यील्ड लगभग 5.2 फीसदी है, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक है. कंपनी के मजबूत कैश फ्लो और लगातार डिविडेंड पेमेंट के रिकॉर्ड ने इसे निवेशकों के बीच लोकप्रिय बनाया है.

यह भी पढ़ें- Closing Bell: चौथे दिन भी तेजी बरकरार, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद; मेटल, PSU बैंक और कैपिटल गुड्स के शेयर चमके


REC

REC बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देने वाली देश की प्रमुख सरकारी कंपनी है. यह इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी और नई तकनीकों से जुड़े प्रोजेक्ट्स को फंडिंग उपलब्ध कराती है.

करीब 353 रुपये के शेयर भाव पर REC की डिविडेंड यील्ड 5.1 फीसदी है. खास बात यह है कि कंपनी का पीई अनुपात केवल 5.7 है, जो इसे अपेक्षाकृत सस्ती वैल्यूएशन वाला शेयर बनाता है. भारत में बिजली और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में बढ़ते निवेश से कंपनी को लाभ मिलने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.