तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24500 के ऊपर, FMCG स्टॉक्स में खरीदारी
Nifty50 में शुरुआती कारोबार के दौरान ITC, InterGlobe Aviation और Bajaj Finance टॉप गेनर शेयरों में शामिल रहे. ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो Nifty MidCap इंडेक्स 0.42 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.54 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे.
Highlights
- तेजी के साथ खुला बाजार
- आज इन कंपनियों के आएंगे Q1 नतीजे
- Bajaj Finance भी 52-वीक हाई पर
Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ की. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ सोमवार से बातचीत शुरू होने की बात कहे जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. सुबह 9:18 बजे निफ्टी 161.40 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 24,545.00 के स्तर पर था. वहीं, सेंसेक्स 586.57 अंक यानी 0.75 फीसदी चढ़कर 78,681.21 पर पहुंच गया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty FMCG और Nifty Metal में तेजी रही.
ITC, InterGlobe Aviation और Bajaj Finance में तेजी
Nifty50 में शुरुआती कारोबार के दौरान ITC, InterGlobe Aviation और Bajaj Finance टॉप गेनर शेयरों में शामिल रहे. ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो Nifty MidCap इंडेक्स 0.42 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.54 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे.
आज इन कंपनियों के आएंगे Q1 नतीजे
आज कई कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी Q1FY27 के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Computer Age Management Services (CAMS), Escorts Kubota, Great Eastern Shipping Company, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, JM Financial, Kansai Nerolac Paints, KEI Industries, Sri Lotus Developers and Realty, NOCIL, Sanathan Textiles, Stove Kraft, Thomas Cook शामिल हैं.
आज खुलेंगे ये IPO
- Anawil Wire & Engineering IPO सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. कंपनी IPO के जरिए प्राइमरी मार्केट से 177.81 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.
- इसके अलावा, G.V. Electricals और Fusion Klassroom Edutech IPO में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है. दोनों इश्यू बुक-बिल्ड इश्यू हैं. G.V. Electricals IPO का साइज 42.25 करोड़ रुपये और Fusion Klassroom Edutech IPO का साइज 39.04 करोड़ रुपये है.
- वहीं, MV Electrosystems और Juniper Green Energy IPO में गुरुवार को सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन होगा.
- Dhaval Packaging और Oneindig Technologies IPO में भी गुरुवार को सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन रहेगा.
Manipal Health Enterprises की आज लिस्टिंग
Manipal Health Enterprises के शेयर सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. IPO को आखिरी दिन तक 5.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. अब निवेशकों की नजर कंपनी के शेयर की लिस्टिंग पर रहेगी.
रुपये में भी मजबूती
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई. रुपया पिछले बंद भाव 95.39 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत होकर 95.14 रुपये प्रति डॉलर पर खुला.
Cholamandalam Investment and Finance 52-वीक हाई पर
Cholamandalam Investment and Finance Company के शेयर ने सोमवार के कारोबार में NSE पर 1,892.90 रुपये का 52 हफ्तों का नया हाई बनाया. शेयर फिलहाल 1,891.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसमें करीब 2.23 फीसदी की तेजी थी.
Bajaj Finance भी 52-वीक हाई पर
Bajaj Finance के शेयर ने भी आज NSE पर 1,176.40 रुपये का 52-हफ्तों का हाई बनाया. शेयर फिलहाल 1,163 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था और इसमें करीब 1.91 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही थी.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty FMCG और Nifty Metal ने बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं, Nifty Media सबसे कमजोर सेक्टरों में रहा.

एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:01 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 159 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 810 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 0.20 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में करीब 0.40 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.72 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
31 जुलाई को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स 166 अंक चढ़कर 78,094 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 66 अंक की तेजी के साथ 24,383 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान ऑटो और मीडिया सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली थी.
इसे भी पढ़ें- Q1 में 547% उछला मुनाफा, शेयर में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
फोकस में रेलवे के ये 3 शेयर, ऑर्डर बुक मजबूत लेकिन कमाई में है पेंच, समझें पूरा खेल
Q1 में इन 4 शेयरों में प्रमोटर और FII ने बढ़ाई होल्डिंग, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां, रडार पर रखें स्टॉक्स
Bajaj के इन 2 शेयरों में आने वाली है बड़ी तेजी? टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं मजबूत संकेत; रखें नजर
