TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा इंटरेस्ट, PNB, Canara Bank या Bank of India, जानें नए रेट

फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए तीन सरकारी बैंकों ने ब्याज दरों में बदलाव किया है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक ने नवंबर 2026 में नई दरें लागू की हैं. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया की 500 दिन की BOI Akshay Deposit पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी ब्याज मिल रहा है. जानिए PNB, Canara Bank और Bank of India की नई FD दरें और किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज.

फिक्स्ड डिपॉजिट Image Credit: एयरटेल

Highlights

  • Bank of India की 500 दिन की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी ब्याज.
  • Canara Bank की 555 दिन की FD पर मिल रहा है 7.25 फीसदी ब्याज.
  • PNB की 444 दिन की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 फीसदी ब्याज.

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए तीन सरकारी बैंकों की नई ब्याज दरें जानना जरूरी है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक ने नवंबर 2026 की शुरुआत में अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) भी चुनिंदा अवधि की FD पर नई दरें लागू कर चुका है. इन बैंकों की नई दरों के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है. ऐसे में सवाल है कि PNB, Canara Bank और Bank of India में कहां FD कराने पर कितना ब्याज मिलेगा और किस बैंक की कौन सी स्कीम पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है.

Bank of India में 7.35 फीसदी तक ब्याज

बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर चुनिंदा अवधि के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक ने 500 दिन की विशेष FD स्कीम BOI Akshay Deposit भी शुरू की है. इस स्कीम पर सीनियर सिटीजन को 7.35 फीसदी ब्याज मिल रहा है. तीनों बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए यही सबसे ऊंची ब्याज दर है.

हालांकि, सामान्य ग्राहकों के लिए बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम की ब्याज दर की जानकारी उपलब्ध नहीं है. इसलिए निवेश से पहले बैंक की ओर से जारी पूरी ब्याज दर की लिस्ट देखना जरूरी है.

Canara Bank की नई FD दरें

केनरा बैंक ने 2 नवंबर 2026 से चुनिंदा अवधि की FD पर ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी की है. बैंक की 555 दिन की स्पेशल FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है. पहले इस अवधि पर ब्याज दरें क्रमशः 6.60 फीसदी और 7.10 फीसदी थीं. वहीं, 444 दिन की विशेष FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.65 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

केनरा बैंक की अन्य FD दरें इस प्रकार हैं:

  • 7 से 45 दिन: 3 फीसदी
  • 46 से 90 दिन: 4 फीसदी
  • 91 से 179 दिन: 4.25 फीसदी
  • 180 से 269 दिन: सामान्य ग्राहकों को 5.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 5.75 फीसदी
  • 270 दिन से 1 साल से कम: 5.50 फीसदी और 6 फीसदी
  • 1 साल से 1 साल 3 महीने से कम: 6.40 फीसदी और 6.90 फीसदी
  • 2 साल से 10 साल: 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी

ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम के घरेलू टर्म डिपॉजिट पर लागू हैं.

PNB की FD पर कितना मिल रहा ब्याज?

पंजाब नेशनल बैंक ने 1 नवंबर 2026 से FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक सामान्य ग्राहकों को अवधि के हिसाब से 3 फीसदी से 6.60 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.10 फीसदी है.

PNB की 444 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.60 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा 666 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- FD Interest Rates: सरकारी या प्राइवेट… कौन से बैंक FD पर दे रहे सबसे अधिक ब्याज? रेपो रेट में इजाफे के बाद हुआ बदलाव

बैंक की कुछ अन्य प्रमुख FD दरें इस प्रकार हैं:

  • 7 से 45 दिन: सामान्य ग्राहकों को 3 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 फीसदी
  • 46 से 90 दिन: 5.50 फीसदी और 6 फीसदी
  • 91 से 179 दिन: 5.75 फीसदी और 6.25 फीसदी
  • 180 से 270 दिन: 6 फीसदी और 6.50 फीसदी
  • 1 साल: 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी
  • 1 साल से अधिक और 443 दिन तक: 6.30 फीसदी और 6.80 फीसदी
  • 445 से 665 दिन: 6.30 फीसदी और 6.80 फीसदी
  • 2 साल से 3 साल: 6.30 फीसदी और 6.80 फीसदी
  • 3 साल से अधिक और 1,203 दिन तक: 6.35 फीसदी और 6.85 फीसदी
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक: 6 फीसदी और 6.80 फीसदी किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

सीनियर सिटीजन के लिए बैंक ऑफ इंडिया की 500 दिन की BOI Akshay Deposit पर सबसे ज्यादा 7.35 फीसदी ब्याज मिल रहा है. इसके बाद केनरा बैंक की 555 दिन की FD पर 7.25 फीसदी और PNB की 444 दिन की FD पर 7.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए केनरा बैंक की 555 दिन की FD और PNB की 444 दिन की FD पर क्रमशः 6.75 फीसदी और 6.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है. FD में निवेश करने से पहले अवधि, ब्याज दर और समय से पहले पैसा निकालने से जुड़े नियमों की तुलना जरूर करें.