Q1 में इन 4 शेयरों में प्रमोटर और FII ने बढ़ाई होल्डिंग, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां, रडार पर रखें स्टॉक्स
विदेशी निवेशकों की भी कंपनी में दिलचस्पी बढ़ रही है. Q1FY27 में कुछ कंपनियों में प्रमोटर के साथ-साथ FII की हिस्सेदारी भी बढ़ी है. इन कंपनियों का कारोबार होम टेक्सटाइल, इंडस्ट्रियल कंपोनेंट्स, डिजिटल सर्विसेज और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे अलग-अलग सेक्टर में है. आइए जानते हैं इन 4 शेयरों के बारे में.
Highlights
- कुछ कंपनियों में प्रमोटर के साथ-साथ FII की हिस्सेदारी भी बढ़ी है.
- इन कंपनियों का कारोबार होम टेक्सटाइल, इंडस्ट्रियल कंपोनेंट्स, डिजिटल सर्विसेज और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे अलग-अलग सेक्टर में है.
- निवेशकों के रडार पर ये शेयर हैं.
किसी कंपनी में प्रमोटर और विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FII दोनों की हिस्सेदारी बढ़ना शेयर बाजार में एक अहम संकेत माना जाता है. प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ने से यह पता चलता है कि कंपनी के मालिक और मैनेजमेंट का कारोबार पर भरोसा बना हुआ है. वहीं, FII की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी से संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों की भी कंपनी में दिलचस्पी बढ़ रही है. Q1FY27 में कुछ कंपनियों में प्रमोटर के साथ-साथ FII की हिस्सेदारी भी बढ़ी है. इन कंपनियों का कारोबार होम टेक्सटाइल, इंडस्ट्रियल कंपोनेंट्स, डिजिटल सर्विसेज और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे अलग-अलग सेक्टर में है. आइए जानते हैं इन 4 शेयरों के बारे में.
Welspun Living Ltd
- भारत की बड़ी होम टेक्सटाइल कंपनियों में शामिल Welspun Living बेड लिनेन, बाथरूम प्रोडक्ट्स, फ्लोर कवरिंग और दूसरे टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 14,733 करोड़ रुपये है. शेयर शुक्रवार को 155.95 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 160.25 रुपये पर बंद हुआ था.
- Q4FY26 में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 66.24 फीसदी थी, जो Q1FY27 में बढ़कर 66.36 फीसदी हो गई. इसी दौरान FII की हिस्सेदारी भी 4.99 फीसदी से बढ़कर 5.21 फीसदी हो गई.
Shivalik Bimetal Controls Ltd
- Shivalik Bimetal Controls बायमेटल और थर्मोस्टेटिक मैटेरियल, प्रिसीजन एलिमेंट्स और शंट रेसिस्टर्स बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन और वैकल्पिक ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में होता है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,292 करोड़ रुपये है. शेयर 745.25 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पिछले बंद भाव 734.50 रुपये था.
- कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी Q4FY26 के 33.36 फीसदी से बढ़कर Q1FY27 में 33.61 फीसदी हो गई. वहीं FII की हिस्सेदारी भी 1.73 फीसदी से बढ़कर 2.04 फीसदी हो गई.
BLS E-Services Ltd
- BLS E-Services डिजिटल सर्विसेज के कारोबार में है. कंपनी पूरे भारत में सर्विस सेंटर के नेटवर्क के जरिए ई-गवर्नेंस, बिजनेस कम्युनिकेशन, फाइनेंशियल इंक्लूजन और नागरिकों से जुड़ी कई तरह की सर्विस प्रोवाइड कराती है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,727 करोड़ रुपये है. शेयर 300.15 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव 294.80 रुपये था.
- Q4FY26 में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 69.81 फीसदी थी, जो Q1FY27 में बढ़कर 71.87 फीसदी हो गई. इस दौरान FII की हिस्सेदारी भी 0.46 फीसदी से बढ़कर 0.64 फीसदी हो गई. खास बात यह है कि इस दौरान प्रमोटर की हिस्सेदारी में करीब 2.06 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि FII की हिस्सेदारी भी बढ़ी है.
5paisa Capital Ltd
- 5paisa Capital एक फिनटेक कंपनी है, जो ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग, म्यूचुअल फंड, इंश्योरेंस, लोन, वेल्थ मैनेजमेंट और मार्जिन ट्रेडिंग जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज देती है.
- कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,632 करोड़ रुपये है. शेयर 348.15 रुपये पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव 346.70 रुपये था.
- कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी Q4FY26 के 32.76 फीसदी से बढ़कर Q1FY27 में 36.50 फीसदी हो गई. यानी प्रमोटर होल्डिंग में करीब 3.74 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
- इसी दौरान FII की हिस्सेदारी भी 12.41 फीसदी से बढ़कर 15.11 फीसदी हो गई. यानी विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी में करीब 2.70 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- Q1 में 547% उछला मुनाफा, शेयर में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24500 के ऊपर, FMCG स्टॉक्स में खरीदारी
Bajaj के इन 2 शेयरों में आने वाली है बड़ी तेजी? टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं मजबूत संकेत; रखें नजर
AI की ताकत से बदल सकती है इन 2 कंपनियों की तस्वीर! सरकार ने खोल दिया 28000 करोड़ रुपये का रास्ता; रखें नजर
