बिक गई Reynolds, इस देसी कंपनी ने खरीदा पूरा बिजनेस, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर; जानें कितने में हुई डील?

इस डील के बाद शेयरों में बंपर रैली देखने को मिल रही है. कारोबार के दौरान DOMS Industries का शेयर 5.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,237 रुपये पर पहुंच गया. पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान शेयर में खरीदारी और वॉल्यूम दोनों में दमदार बढ़ोतरी देखी गई है. 8 जून 2026 को शेयर करीब 2,050 रुपये के स्तर पर था, जहां से इसमें 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी आ चुकी है.

Reynolds And doms deal Image Credit: Canva, Company Website

11 जून को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस बाजार में भी DOMS Industries Ltd के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी द्वारा मशहूर Reynolds ब्रांड से जुड़े राइटिंग इंस्ट्रूमेंट कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की. कारोबार के दौरान DOMS Industries का शेयर 5.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,237 रुपये पर पहुंच गया. पिछले दो कारोबारी सत्रों के दौरान शेयर में खरीदारी और वॉल्यूम दोनों में दमदार बढ़ोतरी देखी गई है. 8 जून 2026 को शेयर करीब 2,050 रुपये के स्तर पर था, जहां से इसमें 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी आ चुकी है. इसके अलावा, कंपनी का बिजनेस 55 देशों में है.

Reynolds ब्रांड का कारोबार खरीदेगी DOMS

कंपनी ने Reynolds ब्रांड से जुड़े राइटिंग इंस्ट्रूमेंट और स्कूल सप्लाई कारोबार के अधिग्रहण के लिए एसेट परचेज एग्रीमेंट किया है. इस समझौते के तहत DOMS प्लांट, मशीनरी, मोल्ड्स, कॉन्ट्रैक्ट्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स, कर्मचारियों का अधिग्रहण करेगी. इसमें पेन, मार्कर, हाईलाइटर और स्कूल सप्लाई से संबंधित कारोबार शामिल है.

1 जुलाई तक पूरी हो सकती है डील

यह एक “कार्व-आउट” ट्रांजैक्शन है, जिसमें Newell Brands अपने Reynolds राइटिंग इंस्ट्रूमेंट कारोबार को DOMS को बेच रही है. कंपनी के अनुसार यह सौदा 1 जुलाई 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. चूंकि यह एसेट खरीद का मामला है, इसलिए किसी अतिरिक्त रेगुलेटरी आदेश या लंबी मंजूरी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अधिग्रहण का उसके वर्किंग कैपिटल पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा.

31 करोड़ रुपये में मिला Reynolds ब्रांड

इस डील की कुल कीमत 37 लाख अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 31 करोड़ रुपये रखी गई है, जिसमें इन्वेंट्री शामिल नहीं है. डील के वित्तीय ब्योरे से पता चलता है कि सबसे बड़ा हिस्सा मशीनरी और उपकरणों के लिए दिया जा रहा है.

कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत

DOMS Industries की वित्तीय स्थिति भी मजबूत मानी जाती है. वित्त वर्ष 2026 के आधार पर कंपनी की ट्रेलिंग 12 महीने की EPS 37.93 रुपये रही, जो FY25 के 33.34 रुपये से अधिक है. मौजूदा स्तर पर कंपनी का P/E अनुपात करीब 58 गुना है. कंपनी पर कर्ज लगभग नगण्य है और उसकी लिक्विडिटी भी मजबूत बनी हुई है.

शेयर का प्रदर्शन

गुरुवार को कंपनी का शेयर 5.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,237 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.

शेयर के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो:

  • पिछले 1 सप्ताह में रिटर्न: 3.82 प्रतिशत
  • पिछले 3 महीनों में रिटर्न: 5.88 प्रतिशत
  • पिछले 1 वर्ष में रिटर्न: -7.15 प्रतिशत

11 जून 2026 तक कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग 13,575.97 करोड़ रुपये रहा.

क्या करती है कंपनी?

DOMS Industries देश की जानी-मानी स्टेशनरी कंपनी है, जो बच्चों, छात्रों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए पेंसिल, पेन, कलर, नोटबुक और अन्य स्टेशनरी सामान बनाती और बेचती है. कंपनी के उत्पाद स्कूल, कॉलेज और ऑफिस की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं. DOMS का सामान भारत के लगभग हर हिस्से में उपलब्ध है और कंपनी अपने उत्पाद 55 से ज्यादा देशों में भी निर्यात करती है.

इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.