बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, रुपया भी 30 पैसे कमजोर; ऑटो- IT इंडेक्स टूटे

ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला, जहां Nifty MidCap इंडेक्स 0.61 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. बाजार में 727 शेयरों में तेजी, 1425 शेयरों में गिरावट और 156 शेयर बिना बदलाव के रहे. करेंसी मार्केट की बात करें तो रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे कमजोर होकर 95.57 पर खुला, जबकि प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 95.27 था.

शेयर मार्केट में गिरावट Image Credit: Money9 Live

Stock Market Opening Bell : गुरुवार यानी आज Nifty50 और Sensex में गिरावट देखने को मिली, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को अलर्ट मोड पर ला दिया है. सुबह 9:19 बजे तक निफ्टी 114.45 अंक या 0.49 फीसदी गिरकर 23,100.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 340.39 अंक या 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 73,642.79 के स्तर पर था. कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो और IT शेयरों में देखने को मिली. इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट देखने को मिली.

IT शेयरों में फिर बिकवाली हावी

सोर्स-NSE

ईरान अमेरिका टेंशन फिर बढ़ा

जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर और हमले किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान के पास वॉशिंगटन के साथ समझौते के लिए काफी समय था, जो उनके लिए फायदेमंद होता, लेकिन अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका की कार्रवाई और सख्त हो सकती है.

ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली

ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला, जहां Nifty MidCap इंडेक्स 0.61 फीसदी और Nifty SmallCap इंडेक्स 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. बाजार में 727 शेयरों में तेजी, 1425 शेयरों में गिरावट और 156 शेयर बिना बदलाव के रहे.

करेंसी अपडेट

करेंसी मार्केट की बात करें तो रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे कमजोर होकर 95.57 पर खुला, जबकि प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 95.27 था.

निफ्टी के गेनर लूजर

ONGC, Power Grid Corp, ICICI Bank, Apollo Hospitals और Maruti Suzuki जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे, जबकि HCL Technologies, Infosys, Tata Motors Passenger Vehicles, Eicher Motors और Eternal में गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी के इंडेक्स IT, ऑटो और रियल्टी में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी रही.

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 636 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 417 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 682 अंकों की कमजोरी रही.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 1.4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

बुधवार को कैसा रहा था बाजार?

10 जून को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला. सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 630 अंक फिसलकर 73,983 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 27 अंक टूटकर 23,214 के स्तर पर आ गया. सेंसेक्स की शुरुआत मजबूत रही और यह करीब 700 अंक की तेजी के साथ 74,613 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया था. हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली हावी हो गई, जिससे बढ़त खत्म हो गई और सेंसेक्स मामूली 64 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के दौरान मेटल, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में दबाव देखने को मिला था.

इसे भी पढ़ें- इस पावर कंपनी का बड़ा अधिग्रहण, शेयर में आई तेजी; FII ने भी बढ़ाई होल्डिंग, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.