कल यानी ईद-ए-मिलाद पर शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला? ट्रेडिंग को लेकर दूर करें कंफ्यूजन

कल यानी ईद-ए-मिलाद के मौके पर 26 अगस्त को BSE और NSE में ट्रेडिंग सामान्य तरीके से जारी रहेगी. यानी निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे. हालांकि, इस दिन सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा, इसलिए ट्रेडिंग होने के बावजूद शेयरों और पैसों के क्लियरिंग-सेटलमेंट की प्रक्रिया में बदलाव होगा. MCX और NCDEX भी खुले रहेंगे और दोनों में सामान्य ट्रेडिंग होगी.

मार्केट हॉलिडे Image Credit: Getty Images, canva

Stock Market Holiday: ईद-ए-मिलाद के मौके पर बुधवार, 26 अगस्त को कई सरकारी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या इस दिन शेयर बाजार में भी छुट्टी रहेगी. इसका जवाब है नहीं. BSE और NSE दोनों में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी. हालांकि, इस दिन सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा.

26 अगस्त को शेयर बाजार में क्या होगा?

BSE और NSE ने 26 अगस्त को इक्विटी मार्केट के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित नहीं किया है. यानी निवेशक सामान्य समय पर शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे.

  • BSE इक्विटी ट्रेडिंग: खुला रहेगा.
  • NSE इक्विटी ट्रेडिंग: खुला रहेगा.
  • शेयरों की खरीद-बिक्री: सामान्य तरीके से होगी.
  • क्लियरिंग और सेटलमेंट: छुट्टी रहेगी.

सरल शब्दों में कहें तो बाजार में ट्रेडिंग बंद नहीं होगी, लेकिन उस दिन सौदों का क्लियरिंग और सेटलमेंट नहीं होगा.

क्या होता है सेटलमेंट हॉलिडे?

सेटलमेंट हॉलिडे का मतलब ट्रेडिंग बंद होना नहीं है. इस दिन शेयर खरीदे और बेचे जा सकते हैं, लेकिन शेयरों और पैसों के ट्रांसफर की प्रक्रिया में बदलाव होता है.

उदाहरण के लिए, अगर आप 26 अगस्त को किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो आपका ट्रेड सामान्य तरीके से हो जाएगा. लेकिन सेटलमेंट हॉलिडे होने की वजह से उस सौदे का क्लियरिंग और सेटलमेंट उसी दिन नहीं होगा.

MCX और NCDEX खुले रहेंगे या बंद?

कमोडिटी मार्केट में भी ट्रेडिंग जारी रहेगी. MCX में 26 अगस्त को सुबह और शाम, दोनों ट्रेडिंग सेशन होंगे. NCDEX भी खुला रहेगा.

एक्सचेंज26 अगस्त का स्टेटस
BSEखुला
NSEखुला
MCXखुला
NCDEXखुला

शेयर बाजार की अगली छुट्टी कब है?

भारतीय शेयर बाजार में अगली ट्रेडिंग छुट्टी 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के मौके पर होगी. इसके बाद अक्टूबर से दिसंबर के बीच गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली बलिप्रतिपदा, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर बाजार बंद रहेगा.

2026 में शेयर बाजार की बाकी छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबरशुक्रवारगांधी जयंती
20 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
10 नवंबरमंगलवारदिवाली बलिप्रतिपदा
24 नवंबरमंगलवारगुरु नानक जयंती
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर 2026 इस साल शेयर बाजार की आखिरी निर्धारित छुट्टी होगी.

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का क्या होगा?

2026 में दिवाली की लक्ष्मी पूजा 8 नवंबर को रविवार के दिन पड़ रही है. वीकेंड होने की वजह से उस दिन सामान्य ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि, एक्सचेंजों की ओर से परंपरा के मुताबिक मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किए जाने की उम्मीद है. इसकी टाइमिंग की जानकारी त्योहार के करीब आने पर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें- UPI के 10 साल, चाय की दुकान से लेकर बडे़ ट्रांसफर तक, ऐसे बदली भारतीयों की पेमेंट की आदत