बिकवाली के बीच विदेशी निवेशकों का इन सस्ते शेयरों पर आया दिल, कीमत 50 रुपये से भी कम

विदेशी निवेशक ( FIIs) भारतीय बाजार से लगातार बिकवाली करते दिख रहे हैं. लेकिन आज हम आपको उन शेयरों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 50 रुपये से कम है और विदेशी निवेशकों ने इन शेयरों में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया है.

विदेशी निवेशक इन शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. Image Credit: Getty Images

विदेशी निवेशक ( FIIs) भारतीय बाजार से लगातार बिकवाली करते दिख रहे हैं. नवंबर सीरीज में विदेशी निवेशको की नेट बिकवाली -45,974.12 करोड़ रुपये रही थी. जिसका असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला. लेकिन विदेशी निवेशकों ने 306,735.44 करोड़ रुपये की खरीदारी भी की है. विदेशी निवेशकों ने कई सेक्टर के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. लेकिन हम आपको उन शेयरों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 50 रुपये से कम है और विदेशी निवेशकों ने इन शेयरों में अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया है.

Pritika Auto Industries Ltd

विदेशी निवेशकों ने इस शेयर में अपनी होल्डिंग Q2 FY25 में 4.07 फीसदी से बढ़ाकर 7.27 फीसदी कर दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 406 करोड़ रुपये है. प्रतिका ऑटो इंडस्ट्री ट्रैक्टर और दूसरे ऑटोमोटिव पार्ट कंपोनेंट और इंजरिंग गुड्स बनाने और बेचने के बिजनेस में है. इस शेयर ने एक साल के रेंज में 22.89 रुपये का लो और 53.50 रुपये का हाई लगाया था. खबर लिखते समय तक इसके शेयरों का भाव 26.60 रुपये था.

इसे भी पढ़ें- 1 लाख को बनाया 9 लाख, स्टॉक है या नोट बरसाने की मशीन!

Mishtann Foods Ltd

मनी9लाइव रिसर्च के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने Mishtann Foods में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए Q2 FY25 में 2.79 फीसदी से बढ़ाकर 5.63 फीसदी कर लिया है. फिलहाल इसके शेयरों का भाव आज, 2 दिसंबर ( 10 बजकर 22 मिनट पर) 14.06 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था. मिष्टान फूड्स लिमिटेड की स्थापना 1981 में हुई थी. यह कंपनी चावल, गेहूं और अन्य अनाजों का उत्पादन और प्रोसेसिंग करती है. कंपनी पर ना के बराबर कर्ज है. इसका मार्केट कैप 1,519 करोड़ रुपये है.

Bajaj Hindusthan Sugar Ltd

मनी9लाइव रिसर्च के अनुसार, शुगर और एथेनॉल सेक्टर के इस शेयर में विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढाई है. FIIs ने होल्डिंग 2.63 फीसदी से बढ़ाकर 4.32 फीसदी किया है. कंपनी का मार्केट कैप 4384 करोड़ है. शेयर का PE Ratio – 139.71 है. वहीं, शेयर ने पिछले 5 साल में 400 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा दिया है. इस शेयर में घरेलू निवेशक ( DIIs ) ने भी अपनी रुचि दिखाते हुए हिस्सेदारी 7.99 फीसदी रखी है. शेयर को आज ( खबर लिखते समय तक) 33.67 रुपये के भाव पर ट्रेड करते देखा गया था.

डिस्क्लेमर– Money9Live पर दी गई सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं. निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें. वेबसाइट किसी भी नफा-नुकसान का जिम्‍मेदार नहीं होगी.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स