₹11 से ₹1200 के पार पहुंचा यह शेयर, 5 साल में 10,800% से ज्यादा का दिया रिटर्न, एक लाख के बने 1.09 करोड़

Lloyds Metals & Energy के शेयर मार्च 2021 में करीब ₹11 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा था वहीं ये 12 मार्च तक ₹1205 तक पहुंच गया. यानी 5 साल में इसने लगभग 10,800% से ज्यादा रिटर्न दिया है. ऐसे में अगर किसी ने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये लगाए होते तो वो करोड़पति बन गया होता.

मल्टीबैगर स्टॉक. Image Credit: Getty image

Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में वैसे तो कई स्‍टॉक्‍स हैं, लेकिन कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिन्होंने निवेशकों की किस्मत बदल दी है. ऐसा ही एक नाम है Lloyds Metals & Energy का, जिसने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. महाराष्ट्र की सबसे बड़ी आयरन ओर माइनिंग कंपनियों में शामिल यह कंपनी हाल के वर्षों में शेयर बाजार के बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में से एक बनकर उभरी है.

₹11 से ₹1205 तक का सफर

Lloyds Metals के शेयर रिटर्न को अगर लॉन्‍ग टर्म में देखें तो मार्च 2021 में यह शेयर करीब ₹11 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं 12 मार्च तक यह करीब ₹1,205 के स्तर तक पहुंच चुका है. इस तरह इसने निवेशकों को 5 साल में करीब 10,854 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. सिर्फ 2021 में ही इस शेयर ने 905 प्रतिशत का रिटर्न दिया था, जबकि 2023 में करीब 143 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

2021 से शुरू हुई तेजी

2021 से पहले तक यह शेयर काफी समय तक सीमित दायरे जो 11 से 13 रुपये के बीच था, इसमें ट्रेड करता रहा, लेकिन 2021 के बाद इसमें जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और इसके बाद से शेयर लगातार तेजी के ट्रेंड में बना रहा. मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच यह शेयर 12 महीनों में से 10 महीनों में हरे निशान में बंद हुआ और इस दौरान करीब 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया. इसी दौरान इसने ₹1,613.40 का ऑल टाइम हाई भी छू लिया. कंपनी के शेयरों ने 2025 में कई बार नए रिकॉर्ड हाई बनाए हैं. इसका फायदा निवेशकों को भी मिला है.

यह भी पढ़ें: टोल प्‍लाजा पर सर्विस देने वाली इस कंपनी ने IPO की क्‍लोजिंग डेट बढ़ाई, प्राइस बैंड भी किया कम, जानें कटौती की बड़ी वजह

निवेशक बने करोड़पति

अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें 1 लाख रुपये निवेश किए होते और उसे होल्ड करके रखा होता, तो आज उसकी वैल्यू करीब 1.09 करोड़ रुपये हो जाती.

कंपनी की ग्रोथ के बड़े कारण

  • कंपनी के मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन ने इसके शेयरों में तेजी को सपोर्ट किया है. इसके साथ ही कंपनी ने भविष्य की ग्रोथ के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. कंपनी ने हाल ही में चंद्रपुर में बनने वाले स्टील कॉम्प्लेक्स के जरिए आयरन ओर, पेलेट और DRI बिजनेस का विस्तार का प्‍लान किया है.
  • कंपनी ने Thriveni Earthmovers के MDO बिजनेस में 79.8 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है.
  • Tata Steel के साथ संभावित साझेदारी के अवसर भी तलाशे जा रहे हैं.
  • इसके अलावा कांगो में कॉपर प्रोजेक्ट में निवेश भी किया है.