3 गुना होगा Godrej Group, कहां होगी छप्परफाड़ कमाई?
Godrej Group एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है, क्योंकि समूह ने अगले 5 वर्षों में अपनी कुल मार्केट कैप को तीन गुना करने का बड़ा लक्ष्य तय किया है. फिलहाल समूह का फोकस कारोबार विस्तार, नई लिस्टिंग्स और वैल्यू अनलॉकिंग पर है. Godrej Group अपनी मार्केट कैप को बढ़ाकर करीब ₹5 लाख करोड़ तक पहुंचाना चाहता है. समूह की कुल 6 प्रमुख कंपनियों में से 3 कंपनियां फिलहाल अनलिस्टेड हैं. FY31 तक इनमें से 2 और कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की योजना है.
इससे निवेशकों को नए अवसर मिल सकते हैं और ग्रुप की वैल्यू में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. सूचीबद्ध कंपनियों में Godrej Industries, Godrej Agrovet और Godrej Properties पर बाजार की खास नजर बनी हुई है. Godrej Properties रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत उपस्थिति रखती है, जबकि Godrej Industries diversified कारोबार के कारण निवेशकों को आकर्षित करती है. वहीं Godrej Agrovet एग्री और FMCG से जुड़े कारोबार में सक्रिय है.
More Videos
Andrew Holland Big Prediction on Stock Market | क्या बाजार का खतरा खत्म हो गया?
Reliance Power Share Price Target 2026: 45% की तेज छलांग, क्या अब बदलेगी किस्मत?
अब Suzlon Share में बनेगा पैसा, कंपनी विदेश में शुरू कर रही Blue Sky Turbines!
