देश के सबसे बड़े FII का इन 3 कंपनियों में दांव, 7% से ज्यादा हिस्सेदारी; शेयर पर रखें नजर

शेयर बाजार में बड़े विदेशी निवेशकों की पसंद पर निवेशकों की खास नजर रहती है. Government of Singapore, जिसे दुनिया के सबसे बड़े संस्थागत निवेशकों में गिना जाता है, ने भारत की चुनिंदा कंपनियों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी ले रखी है. इनमें ऑटो, होटल और फूड सर्विस सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. आइए जानते हैं इन कंपनियों और इनके शेयरों का हाल.

FII Image Credit: Canva/ Money9

Government of Singapore Stocks : शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती है. अगर देश की सबसे बड़ी विदेशी संस्थागत निवेशकों में शामिल Government of Singapore किसी कंपनी में बड़ा दांव लगाती है, तो वह शेयर अपने आप चर्चा में आ जाता है. ऑटो कंपोनेंट्स, होटल और फूड सर्विस सेक्टर की तीन ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें Government of Singapore ने हिस्सेदारी बना रखी है. आइए जानते हैं, ये कंपनियां क्या करती हैं और इनके शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है.

Sona BLW Precision Forgings

Sona BLW Precision Forgings Limited (Sona Comstar) ऑटोमोबाइल सेक्टर की एक प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी है. कंपनी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले हाई-प्रिसीजन फोर्ज्ड गियर्स, ड्राइवलाइन और पावरट्रेन कंपोनेंट्स का निर्माण करती है. इसके उत्पाद डीजल-पेट्रोल वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) में भी उपयोग किए जाते हैं. कंपनी वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माताओं को सप्लाई करती है.

38,181 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी शुक्रवार (19 जून) को बाजार बंद होने तक 613.80 रुपये पर कारोबार कर रही थी. तीन महीने में इसके स्टॉक में 23 फीसदी, 1 साल में 28 फीसदी और तीन साल में 18 फीसदी तक की तेजी आई है.

Government of Singapore की हिस्सेदारी

तिमाहीकुल शेयर होल्डिंगहिस्सेदारी (%)
मार्च 20264,06,80,6866.54%
दिसंबर 20254,06,80,6866.54%
Source – Trendlyne

Sapphire Foods India Limited

Sapphire Foods India Limited फूड सर्विस और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) सेक्टर की एक प्रमुख कंपनी है. यह Yum! Brands की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनियों में से एक है और भारत, श्रीलंका तथा मालदीव में KFC, Pizza Hut और Taco Bell जैसे लोकप्रिय रेस्टोरेंट ब्रांड्स का संचालन करती है.

6,037 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी 187.87 रुपये पर कारोबार कर रही है. स्टॉक की बात करें तो तीन महीने में 20 फीसदी की तेजी, 1 साल में 42 फीसदी की गिरावट और पांच साल में 30 फीसदी की गिरावट आई है.

Government of Singapore की हिस्सेदारी

तिमाहीकुल शेयर होल्डिंगहिस्सेदारी (%)
मार्च 20262,16,01,3156.72%
दिसंबर 20252,25,01,5507.00%
Source – Trendlyne

यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले! ₹25 तक डिविडेंड, फ्री शेयर की बौछार, देखें रिकॉर्ड डेट

Samhi Hotels Limited

Samhi Hotels Limited होटल स्वामित्व (Hotel Ownership) और एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने वाली एक प्रमुख कंपनी है. कंपनी भारत के विभिन्न शहरों में कई ब्रांडेड होटलों का संचालन और प्रबंधन करती है. Samhi Hotels ने Marriott, IHG और Hyatt जैसे होटल ब्रांड्स के साथ साझेदारी की हुई है.

3,905 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी 176 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है. कंपनी के शेयर में बीते तीन महीने में 24 फीसदी की तेजी आई है, जबकि 1 साल में शेयर 17 फीसदी से अधिक टूटे हैं. 2023 में लिस्टिंग के बाद से अब तक शेयर में 31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

Government of Singapore की हिस्सेदारी

तिमाहीकुल शेयर होल्डिंगहिस्सेदारी (%)
मार्च 20261,61,34,1647.26%
दिसंबर 20251,61,34,1647.29%
Source – Trendlyne

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.