OFS से हिला Central Bank of India का स्टॉक, सरकार 8% हिस्सेदारी बेचेगी, फ्लोर प्राइस ₹31 तय, जानें पूरा मामला
सरकार ने कहा कि गैर-रिटेल हिस्से में से कम से कम 25 फीसदी शेयर म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों को आवंटित किए जाएंगे, अगर फ्लोर प्राइस या उससे ऊपर वैध बोलियां मिलती हैं. इस OFS के लिए Goldman Sachs को ब्रोकर नियुक्त किया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 7 फीसदी गिरा है, जबकि एक साल में इसमें लगभग 13 फीसदी की कमजोरी आई है.

सरकारी बैंक Central Bank of India के शेयर गुरुवार को फोकस में रहे. केंद्र सरकार ने बैंक में अपनी 8 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचने का ऐलान किया है. इस खबर के बाद शेयर पर दबाव देखने को मिला. सरकार ने OFS के लिए फ्लोर प्राइस 31 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जो गुरुवार के क्लोजिंग भाव 33.94 रुपये से करीब 8.5 फीसदी कम है.
कब खुलेगा OFS?
गैर-रिटेल निवेशकों के लिए OFS 22 मई 2026 को खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक और बैंक के कर्मचारी 25 मई 2026 को बोली लगा सकेंगे. DIPAM सचिव Arunish Chawla ने बताया कि सरकार पहले चरण में 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. इसके अलावा 4 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी ग्रीन शू ऑप्शन के तहत बेचने का विकल्प भी रखा गया है.
कितने शेयर बेचे जाएंगे?
बेस ऑफर के तहत सरकार करीब 36.20 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी. अगर ग्रीन शू ऑप्शन का इस्तेमाल होता है, तो कुल हिस्सेदारी बिक्री 8 फीसदी तक पहुंच सकती है. मौजूदा समय में सरकार की बैंक में 89.27 फीसदी हिस्सेदारी है.
OFS से जुट सकते हैं 2,455 करोड़ रुपये
अगर अतिरिक्त शेयर बिक्री का विकल्प भी इस्तेमाल किया जाता है, तो यह OFS करीब 2,455 करोड़ रुपये का हो सकता है.
रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों के लिए क्या खास?
ऑफर दस्तावेज के मुताबिक-
- OFS में कम से कम 10 फीसदी हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगी
- 75 लाख शेयर बैंक कर्मचारियों के लिए अलग रखे गए हैं
- कर्मचारी 5 लाख रुपये तक के शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं
- रिटेल निवेशक कट-ऑफ प्राइस पर भी बोली लगा सकेंगे
- म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों को भी हिस्सा
सरकार ने कहा कि गैर-रिटेल हिस्से में से कम से कम 25 फीसदी शेयर म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों को आवंटित किए जाएंगे, अगर फ्लोर प्राइस या उससे ऊपर वैध बोलियां मिलती हैं. इस OFS के लिए Goldman Sachs को ब्रोकर नियुक्त किया गया है.
शेयर में गिरावट
Central Bank का शेयर आज शुक्रवार को करीब 5.5 फीसदी टूटकर 32.05 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 7 फीसदी गिरा है, जबकि एक साल में इसमें लगभग 13 फीसदी की कमजोरी आई है.
इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.