डिफेंस शेयरों की दौड़ में पीछे छूटे ये 3 बड़े स्टॉक, क्या अब भी है कमाई का मौका? 5 साल में 757% तक का रिटर्न

साल 2026 में अब तक कई डिफेंस शेयर 100 से 200 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं. भारी ऑर्डर बुक, मजबूत कमाई और लगातार मिल रहे सरकारी प्रोजेक्ट्स ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. लेकिन तेजी की इस दौड़ में कई शेयर इतने महंगे हो चुके हैं कि अब उनमें निवेश करना जोखिम भरा माना जा रहा है. इसके बावजूद कुछ ऐसी कंपनियां अब भी मौजूद हैं जिन्हें बाजार ने पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया, लेकिन उनकी असली ताकत अभी भी मजबूत बनी हुई है.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: Canva

Defence Stocks: भारत का डिफेंस सेक्टर पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार का सबसे बड़ा स्टार बनकर उभरा है. सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता मिशन का फायदा कई कंपनियों को मिला है. साल 2026 में अब तक कई डिफेंस शेयर 100 से 200 प्रतिशत तक चढ़ चुके हैं. भारी ऑर्डर बुक, मजबूत कमाई और लगातार मिल रहे सरकारी प्रोजेक्ट्स ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. लेकिन तेजी की इस दौड़ में कई शेयर इतने महंगे हो चुके हैं कि अब उनमें निवेश करना जोखिम भरा माना जा रहा है.

इसके बावजूद कुछ ऐसी कंपनियां अब भी मौजूद हैं जिन्हें बाजार ने पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया, लेकिन उनकी असली ताकत अभी भी मजबूत बनी हुई है. खास बात यह है कि इन कंपनियों के पास आने वाले कई सालों तक काम की लंबी लाइन लगी हुई है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब उन डिफेंस कंपनियों पर है जिनमें अभी भी आगे बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है.

कंपनीChange in 2026ऑर्डर बुकरेवेन्यूऑर्डर बुक से रेवेन्यू
MTAR Tech206%25808762.9
Solar Industries49%2130098382.1
Krishna Defence48%141940.0
Apollo Micro30%1439040.1
Bharat Forge28%11000168120.6
Astra Microwave16%222610822.0
Paras Defence12%9294771.9
Premier Explosives7%12943733.4
Bharat Electronics4%73015276102.6
Avantel2%8612233.8
Hindustan Aero2%258942330897.8
Mazagon Dock Ship2%20535130001.5
Cochin Shipyard-7%2034250224.0
Bharat Dynamics-12%2600037396.9
सोर्स: Screener और EM

HAL

इस लिस्ट में पहला नाम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL का है. कंपनी के पास करीब 2.3 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जो उसकी सालाना कमाई से कई गुना ज्यादा है. HAL भारत की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी मानी जाती है. यह तेजस लड़ाकू विमान, ध्रुव हेलीकॉप्टर और कई रक्षा उपकरण बनाती है.

कंपनी का बड़ा कारोबार विमान और हेलीकॉप्टर की मरम्मत और सर्विसिंग से आता है. पिछले पांच साल में कंपनी का मुनाफा तेजी से बढ़ा है. अब HAL विदेशों में भी अपने उत्पाद बेचने की तैयारी कर रही है, जिससे आने वाले समय में कंपनी की कमाई और बढ़ सकती है.

सोर्स: Groww

BEL

दूसरा नाम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी BEL का है. यह company भारतीय सेना के लिए रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम बनाती है. कंपनी के पास करीब 73 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है. BEL का कारोबार मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र से आता है, लेकिन कंपनी अब साइबर सिक्योरिटी और स्पेस सेक्टर में भी विस्तार कर रही है.

पिछले पांच साल में कंपनी की बिक्री और मुनाफे में लगातार अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है. कंपनी भविष्य में एक्सपोर्ट बढ़ाने और नए रक्षा प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेने की योजना पर काम कर रही है.

सोर्स: Groww

कोचीन शिपयार्ड

तीसरी कंपनी कोचीन शिपयार्ड है. यह सरकारी कंपनी युद्धपोत, टैंकर और बड़े जहाज बनाने का काम करती है. भारत के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को बनाने का श्रेय भी इसी कंपनी को जाता है. कंपनी के पास 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर बुक है.

सरकार नौसेना को मजबूत बनाने पर लगातार जोर दे रही है, जिसका फायदा कोचीन शिपयार्ड को मिल सकता है. कंपनी ने बड़े जहाज बनाने और रिपेयरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए भारी निवेश भी किया है.

सोर्स: Groww

लंबी रेस के खिलाड़ी बन सकते हैं ये शेयर

डिफेंस सेक्टर में तेजी के बावजूद इन कंपनियों को अब भी मजबूत भविष्य वाला माना जा रहा है. भारत सरकार आने वाले सालों में रक्षा क्षेत्र पर बड़ा खर्च करने की तैयारी में है. ऐसे में HAL, BEL और कोचीन शिपयार्ड जैसी कंपनियां इस बढ़ते निवेश का सबसे बड़ा फायदा उठा सकती हैं. हालांकि शेयर बाजार में जोखिम हमेशा बना रहता है, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक और सरकारी समर्थन इन कंपनियों को लंबी रेस का खिलाड़ी बना सकता है.

इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.