इस कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 20% तक उछला भाव; आज भी पहुंचा 52वीक हाई; क्या है रैली की वजह?
Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. मजबूत मार्केट शेयर, बढ़ती निवेशक दिलचस्पी और ग्रोथ की उम्मीदों ने स्टॉक को तेजी दी है, भले ही तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे हों.
Groww Share Surges Reason: ऑनलाइन ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में शुक्रवार, 10 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा उछलकर 197.50 रुपये के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. खास बात यह है कि यह लगातार तीसरा दिन है जब स्टॉक में तेजी बनी हुई है और इस दौरान इसमें करीब 20 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
तेज ट्रेडिंग और मजबूत ट्रेंड
इस उछाल के पीछे मजबूत ट्रेडिंग एक्टिविटी भी एक बड़ा कारण रही. दिनभर में करीब 2 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ, जो निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है. अगर लंबी अवधि पर नजर डालें, तो पिछले 6 महीनों में यह शेयर करीब 50 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 25 फीसदी की तेजी आ चुकी है. इतना ही नहीं, नवंबर 2025 में 112.02 रुपये के 52-वीक लो से यह शेयर अब तक 77 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. पिछले 3 महीनों में इसमें 21 फीसदी और सिर्फ एक महीने में 23 फीसदी की तेजी आई है जो इसके मजबूत अपट्रेंड की ओर इशारा करता है.
आखिर क्यों दौड़ रहा है Groww का शेयर?
इस रैली के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी की मजबूत मार्केट पकड़ मानी जा रही है. Groww इस समय एक्टिव क्लाइंट्स के मामले में करीब 28 फीसदी मार्केट शेयर के साथ इंडस्ट्री लीडर बना हुआ है, जो दूसरे नंबर की कंपनी (करीब 15 फीसदी) से काफी आगे है. इससे इतर, कंपनी की क्रॉस-सेलिंग स्ट्रेटेजी और ऑपरेटिंग लीवरेज उसे बाकी बाजार से तेज ग्रोथ देने में मदद कर सकते हैं. भले ही इसे एक डिस्काउंट ब्रोकर के रूप में महंगा माना जाए, लेकिन अगर इसे एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म के नजरिए से देखा जाए, तो वैल्यूएशन ज्यादा आकर्षक लगता है.
नतीजों में मिला-जुला संकेत
दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों की बात करें तो कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.8 फीसदी घटकर 546.93 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 757.11 करोड़ रुपये था. हालांकि, इस गिरावट की बड़ी वजह बेस पीरियड में मिला एकमुश्त लाभ था. अगर इस एकबारगी आय को अलग कर दें, तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट टैक्स के बाद 24 फीसदी बढ़ा है, जो इसके बिजनेस की असली मजबूती को दिखाता है. वहीं, ऑपरेशंस से होने वाली आय भी 24.8 फीसदी बढ़कर 1,216.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. हालांकि, स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 36.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा कमजोर नहीं पड़ा.
ये भी पढ़ें- Canara Bank पर Globe Capital का बड़ा दांव! बताया टारगेट प्राइस; मौजूदा कीमत से इतनी तेजी की उम्मीद
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Mukul Agrawal का मास्टरस्ट्रोक! गिरते बाजार में इन 2 कंपनियों पर लगाया दांव? देखें लिस्ट
Canara Bank पर Globe Capital का बड़ा दांव! बताया टारगेट प्राइस; मौजूदा कीमत से इतनी तेजी की उम्मीद
Nifty Outlook 13 April: वीकली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडल, अब आगे क्या हो रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय?
