Published: 04 Jun 2026 08:18 AM Updated On: 04 Jun 2026 08:18 AM
एचडीएफसी बैंक से जुड़े एमएसआरडीसी (महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) मामले में राहत भरी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक के बोर्ड द्वारा विजिलेंस और ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है. शुरुआती जांच में किसी व्यक्ति के गलत इरादे, निजी लाभ या वित्तीय अनियमितता के स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं. इसी वजह से माना जा रहा है कि यह विवाद जल्द सुलझ सकता है. इस खबर का असर बैंक के शेयर पर भी देखने को मिला, जहां कमजोर बाजार के बावजूद शेयर में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दर्ज की गई.