HDFC Bank, दिल्ली मेट्रो सहित क्लाइंट लिस्ट में कई दिग्गज शामिल, इस IT कंपनी ने 33% ग्रोथ से सबको चौंकाया; मजबूत है ऑर्डर बुक
Aurionpro Solutions ने IT सेक्टर में अलग पहचान बनाई है. HDFC Bank से दिल्ली मेट्रो तक इसके क्लाइंट्स हैं. कंपनी ने 33 फीसदी CAGR ग्रोथ दर्ज की है और इसका ऑर्डर बुक 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है. डिजिटल बैंकिंग, स्मार्ट ट्रांजिट, डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस में कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है.
Aurionpro Solutions: भारतीय IT सेक्टर लंबे समय से सर्विस आधारित मॉडल पर टिका रहा है, जहां कंपनियां आउटसोर्सिंग, सॉफ्टवेयर सर्विस और कस्टम प्रोजेक्ट्स के जरिए कारोबार करती रही हैं. लेकिन इस भीड़ में कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने दम पर तकनीकी प्रोडक्ट तैयार कर अलग पहचान बनाई है. ऐसी ही एक कंपनी है Aurionpro Solutions, जिसने पारंपरिक IT सर्विस मॉडल से निकलकर IP-led टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बिजनेस अपनाया है. डिजिटल बैंकिंग, स्मार्ट ट्रांजिट सिस्टम, डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में कंपनी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. बीते कुछ वर्षों में कंपनी ने शानदार ग्रोथ दर्ज की है.
सर्विस मॉडल छोड़ अपनाया प्रोडक्ट बेस्ड बिजनेस
Aurionpro Solutions पहले एक सर्विस आधारित IT कंपनी थी, जो बैंकों और संस्थानों के लिए कस्टम सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स करती थी. वर्ष 2020 के बाद कंपनी ने रणनीतिक बदलाव करते हुए अपना खुद का टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म तैयार करना शुरू किया.
अब कंपनी खुद टेक्नोलॉजी विकसित करती है और ग्राहकों को लाइसेंस मॉडल पर उपलब्ध कराती है. इससे कंपनी को एक बार का प्रोजेक्ट रेवेन्यू ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक लगातार इनकम भी मिलती है. यही बदलाव कंपनी को अन्य पारंपरिक IT कंपनियों से अलग बनाता है.
बैंकिंग, FinTech और ट्रांजिट सेक्टर में मजबूत पकड़
Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का Banking & FinTech डिवीजन इसके कुल रेवेन्यू का 50 फीसदी से अधिक हिस्सा देता है. यह रिटेल बैंकिंग, पेमेंट सॉल्यूशंस, रिस्क मैनेजमेंट और ट्रेड फाइनेंस ऑटोमेशन जैसी सर्विस प्रदान करता है. इसके क्लाइंट्स में HDFC Bank, Axis Bank, SBI और Bank of Baroda जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं.
इसके अलावा कंपनी की सहायक यूनिट AuroPay डिजिटल पेमेंट स्पेस में तेजी से विस्तार कर रही है. दूसरी ओर, स्मार्ट ट्रांजिट कारोबार में कंपनी ने दिल्ली मेट्रो, भोपाल मेट्रो, इंदौर मेट्रो और Titagarh Rail Systems जैसे बड़े प्रोजेक्ट हासिल किए हैं. कंपनी ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन सिस्टम और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर सिस्टम विकसित कर रही है.
वित्तीय प्रदर्शन में दमदार उछाल
कंपनी के आंकड़े इसकी तेज रफ्तार ग्रोथ दिखाते हैं. FY23 में कंपनी का रेवेन्यू 659 करोड़ रुपये था, जो FY25 तक बढ़कर 1,173 करोड़ रुपये पहुंच गया. इस दौरान कंपनी ने करीब 33 फीसदी CAGR की बढ़ोतरी दर्ज की है. ऑपरेटिंग मार्जिन 20 फीसदी से 22 फीसदी के बीच स्थिर बना हुआ है, जो मजबूत बिजनेस मॉडल का संकेत देता है. नेट प्रॉफिट भी FY23 के 102 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 188 करोड़ रुपये हो गया है.
भविष्य में ग्रोथ की क्या है संभावना
Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पास FY25 के अंत तक 1,400 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर बुक था, जो दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. यह आने वाले समय के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है.
कैसा है शेयर का हाल
Aurionpro Solutions का शेयर शुक्रवार को 0.02 फीसदी गिरकर 922.60 रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि, बीते एक सप्ताह में इसके शेयर में 6.91 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 12.39 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 5103 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: बीमा के बाद पेंशन सेक्टर में भी 100% विदेशी निवेश की तैयारी में सरकार, इस सेशन में आ सकता है बड़ा बिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook 20 April: 24,500 पर टिकी बाजार की नजर, ब्रेकआउट या रुकावट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
इन 4 कंपनियों पर न के बराबर कर्ज, अब म्यूचुअल फंड्स ने भी बढ़ाई हिस्सेदारी; आपने लग रखा है दांव?
कहां लगाएं पैसा… शेयर, गोल्ड या बॉन्ड, एक SIP में मिलेगा हर जगह निवेश का आसान तरीका; चेक करें डिटेल
