Hero MotoCorp का मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा, 75 रुपये डिविडेंड का ऐलान; जानें पूरी डिटेल
Hero MotoCorp ने चौथी तिमाही में 26 फीसदी बढ़त के साथ 1473 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया. कंपनी की इनकम बढ़कर 12978 करोड रुपये रही और बिक्री 17.14 लाख यूनिट तक पहुंची. बोर्ड ने निवेशकों के लिए 75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. पूरे वित्त वर्ष 2026 में भी कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है.

Hero MotoCorp ने चौथी तिमाही के नतीजों में मजबूत प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़ा है. बेहतर बिक्री और बढ़ती मांग ने कंपनी के नतीजों को सपोर्ट किया है. इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी का रेवेन्यू भी मजबूत बढ़ोतरी के साथ सामने इनकमा है. कुल मिलाकर कंपनी ने वित्त वर्ष के अंत में अच्छा प्रदर्शन किया है.
बिक्री में शानदार बढ़ोतरी
कंपनी का नेट फ्रॉफिट चौथी तिमाही में बढ़कर 1473 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल इसी अवधि में यह करीब 1168 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी की बिक्री भी मजबूत रही और कुल 17.14 लाख यूनिट वाहन बेचे गए. यह पिछले साल के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है. बेहतर मांग और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ने इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है.
रेवेन्यू में मजबूत उछाल
चौथी तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू बढ़कर 12978 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल यह आंकड़ा करीब 9969 करोड़ रुपये था. इससे साफ है कि कंपनी की इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि खर्च भी बढ़े हैं, जो 11295 करोड़ रुपये तक पहुंच गए. इसके बावजूद कंपनी ने मुनाफा बढ़ाने में सफलता हासिल की है.
75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा. डिविडेंड का ऐलान निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जाता है. इससे कंपनी की मजबूत नकदी स्थिति और भरोसे को दिखाता है.
ये भी पढ़ें- Nifty Outlook May 6: किस लेवल पर पुट बेस सपोर्ट, कैसा है सेटअप; जानें- बुधवार को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल
पूरे साल का प्रदर्शन
पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 5775 करोड़ रुपये हो गया. वहीं रेवेन्यू भी बढ़कर 47411 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी ने अपने ग्लोबल कारोबार का विस्तार 52 देशों तक कर लिया है. प्रीमियम और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बढ़ती मांग कंपनी के लिए पाजिटिव संकेत है. आने वाले समय में कंपनी नई तकनीक और इनोवेशन पर फोकस करेगी.