इन 3 शेयरों में 6 मई को तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट ने दिए टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह, देखें लिस्ट

शेयर बाजार में तीन स्टॉक्स Bajaj Consumer Care, Poly Medicure और Data Patterns में तेजी की संभावना जताई गई है. एक्सपर्ट के अनुसार इन शेयरों में मजबूत तकनीकी संकेत मिल रहे हैं. Bajaj Consumer का टारगेट 550 रुपये, Poly Medicure का 1760 रुपये और Data Patterns का 4700 रुपये रखा गया है. तीनों शेयरों में ब्रेकआउट और अपट्रेंड के संकेत हैं.

Bajaj Consumer Care, Poly Medicure और Data Patterns में तेजी की संभावना जताई गई है. Image Credit: Canva

Stock Buy Call: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली, जहां BSE Sensex 251.61 अंक गिरकर 77017.79 पर बंद हुआ और Nifty 50 86.50 अंक टूटकर 24032.80 पर आ गया. बाजार में गिरावट की वजह ईरान अमेरिका तनाव और रुपये की कमजोरी रही, जिससे निवेशकों में घबराहट बढ़ी. दिनभर उतार चढ़ाव के बावजूद निफ्टी 24000 के स्तर के ऊपर बना रहा.

मार्केट में 1890 शेयरों में तेजी, 2110 में गिरावट और 169 शेयरों में स्थिरता देखी गई. इस गिरावट के बावजूद कुछ शेयर मजबूत तकनीकी संकेत दे रहे हैं, जिनमें आगे तेजी की संभावना जताई जा रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन शेयरों में ब्रेकआउट और मजबूत ट्रेंड के संकेत मिल रहे हैं. इसी आधार पर तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी गई है. इन शेयरों में Bajaj Consumer, Polymed और Data Patterns शामिल हैं. आइए जानते हैं इनके टारगेट प्राइस और खरीदारी की वजह.

स्टॉक नामएंट्री प्राइसस्टॉप लॉसटारगेट प्राइसट्रेंड संकेतमुख्य कारण
Bajaj Consumer Care488.75456550बुलिशसाइडवेज ब्रेकआउट, मजबूत कैंडल, RSI मजबूत, EMA सपोर्ट
Poly Medicure1596.8015101760बुलिशलो से रिकवरी, EMA के ऊपर ट्रेड, RSI 68, ब्रेकआउट और रिटेस्ट
Data Patterns India4219.9039804700मजबूत बुलिशहायर हाई लो ट्रेंड, कंसोलिडेशन ब्रेकआउट, सभी EMA के ऊपर

Bajaj Consumer Care

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के मुताबिक, Bajaj Consumer Care के शेयर में हाल ही में साइडवेज ट्रेंड से बाहर निकलने का संकेत मिला है. शेयर में मजबूत तेजी का कैंडल बना है जो खरीदारी की रुचि दिखाता है. टेक्निकल इंडिकेटर RSI भी मजबूती दिखा रहा है. एक्सपर्ट ने इसे करीब 488.75 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसमें 456 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है और 550 रुपये का टारगेट दिया गया है.

Poly Medicure

Poly Medicure के शेयर में निचले स्तर से जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. शेयर अब अपने मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. RSI भी 68 के स्तर पर है जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है. एक्सपर्ट हितेश टेलर के मुताबिक इस शेयर को करीब 1596 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है. इसमें 1510 रुपये का स्टॉप लॉस और 1760 रुपये का टारगेट रखा गया है.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 250 अंक टूटकर और निफ्टी 24000 के करीब क्लोज

Data Patterns India

Data Patterns के शेयर में लगातार हाई स्तर बन रहे हैं जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत है. शेयर ने हाल ही में शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन से ब्रेकआउट किया है. यह अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है. एक्सपर्ट ने इसे 4219 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसमें 3980 रुपये का स्टॉप लॉस और 4700 रुपये का टारगेट तय किया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.