तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना ये शेयर, निवेशकों को मिला डिविडेंड का गिफ्ट, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक
कंपनी के शेयर पिछले एक हफ्ते में करीब 10 फीसदी, एक महीने में 12 फीसदी और तीन महीने में 29 फीसदी चढ़ चुके हैं. पिछले एक साल में स्टॉक में करीब 41 फीसदी की तेजी आई है. दिसंबर 2025 के 52 हफ्ते के लो 248.55 रुपये से शेयर अब करीब 60 फीसदी उछल चुका है.

Honasa Consumer के शेयर शुक्रवार को जोरदार तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. कंपनी के मजबूत मार्च तिमाही नतीजों और पहले डिविडेंड के ऐलान के बाद स्टॉक करीब 10.5 फीसदी उछलकर 52 हफ्ते के नए हाई 397.65 रुपये पर पहुंच गया. Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer ने Q4FY26 में 69 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 25 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 177 फीसदी ज्यादा है.
पहली बार डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने पहली बार फाइनल डिविडेंड का ऐलान करते हुए 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी के बाद AGM में पास होगा. कंपनी के मुताबिक, यह भुगतान FY26 के स्टैंडअलोन PAT का करीब 51.2 फीसदी होगा.
Q4 में रिकॉर्ड रेवेन्यू
कंपनी ने कहा कि Q4FY26 में उसे अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू मिला. मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़कर 657 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 533 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA 186 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ 77 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 11.7 फीसदी हो गया.
पूरे साल में भी शानदार प्रदर्शन
FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 176 फीसदी बढ़कर 200.2 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 72.7 करोड़ रुपये था. पूरे साल का रेवेन्यू करीब 16 फीसदी बढ़कर 2,391.9 करोड़ रुपये रहा.
शेयर का प्रदर्शन
Honasa Consumer का शेयर पिछले एक हफ्ते में करीब 10 फीसदी, एक महीने में 12 फीसदी और तीन महीने में 29 फीसदी चढ़ चुका है. पिछले एक साल में स्टॉक में करीब 41 फीसदी की तेजी आई है. दिसंबर 2025 के 52 हफ्ते के लो 248.55 रुपये से शेयर अब करीब 60 फीसदी उछल चुका है.
मैनेजमेंट ने क्या कहा?
कंपनी के चेयरमैन, CEO और को-फाउंडर Varun Alagh ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ इंजन तैयार करने वाला साल रहा. उन्होंने कहा कि कंपनी ने फोकस कैटेगरी, प्रोडक्ट क्वालिटी, हीरो प्रोडक्ट्स, ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूशन और इनोवेशन पर खास ध्यान दिया, जिसका फायदा अब कारोबार में दिख रहा है. कंपनी ने यह भी बताया कि उसके नए ब्रांड्स ने सालभर में 40 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.