इस शेयर में म्यूचुअल फंड की बड़ी खरीदारी! 7 फीसदी पहुंची होल्डिंग, शेयरों में आई तेजी; रडार पर रखें स्टॉक
शुक्रवार को PI Industries के शेयर में तेजी देखने को मिली. शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बीएसई पर 2,820.10 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. वहीं दिन का निचला स्तर 2,742.05 रुपये रहा. 22 मई 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 42,227.7 करोड़ रुपये है. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में शेयर 10.32 फीसदी टूटा है.
म्यूचुअल फंड ICICI Prudential Mutual Fund ने PI Industries में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.16 फीसदी कर ली है. इससे पहले फंड हाउस की हिस्सेदारी 5.12 फीसदी थी. 20 मई 2026 को ICICI Prudential Mutual Fund ने कंपनी के अतिरिक्त 4.38 लाख शेयर खरीदे. अक्टूबर 2025 में आखिरी खुलासे के बाद से अब तक फंड हाउस 30.9 लाख से ज्यादा शेयर खरीद चुका है. इससे साफ है कि संस्थागत निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बना हुआ है. मार्च 2026 के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, ICICI Prudential Mutual Fund के पास कंपनी के 6.99 फीसदी यानी 1,05,99,897 इक्विटी शेयर थे.
चौथी तिमाही में मुनाफा गिरा
हाल ही में PI Industries ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 39 फीसदी गिरकर 200 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 330 करोड़ रुपये था. कंपनी की ऑपरेशंस से आय भी 12 फीसदी घटकर 1,565 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले यह 1,787 करोड़ रुपये थी. वहीं EBITDA 26 फीसदी गिरकर 337 करोड़ रुपये पर आ गया. कंपनी पर कमजोर मांग और मार्जिन दबाव का असर देखने को मिला
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 20 फीसदी घटकर 1,320 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 1,660 करोड़ रुपये था. सालाना रेवेन्यू भी 16 फीसदी गिरकर 6,713 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 7,977 करोड़ रुपये था.
75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
कमजोर नतीजों के बावजूद कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इससे पहले कंपनी 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. इस तरह पूरे साल का कुल डिविडेंड 75 रुपये प्रति शेयर हो गया है. हालांकि, फाइनल डिविडेंड को आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है.
शेयरों का हाल
शुक्रवार को PI Industries के शेयर में तेजी देखने को मिली. शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बीएसई पर 2,820.10 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. वहीं दिन का निचला स्तर 2,742.05 रुपये रहा. 22 मई 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 42,227.7 करोड़ रुपये है. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में शेयर 10.32 फीसदी टूटा है. वहीं पिछले तीन महीनों में इसमें 8.68 फीसदी और एक साल में करीब 24.98 फीसदी की गिरावट आई है.
इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
350 करोड़ के प्रोजेक्ट के बाद फोकस में आया यह सोलर स्टॉक, 3 महीने में 26% चढ़े शेयर, रखें नजर
Pepsi के साथ 2049 तक डील पक्की… अब Varun Beverages करेगी बड़ा धमाका? ब्रोकरेज भी बुलिश
ITC के शेयर में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज फर्म ने दी ऐसी रेटिंग; जान लीजिए टारगेट प्राइस
