इस फर्टिलाइजर कंपनी का कमाल! नेट प्रॉफिट में 108% की बंपर बूम, डिविडेंड पर भी नजर; भागे शेयर
पूरे FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 2,418 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 78 प्रतिशत ज्यादा है. नेट प्रॉफिट 180.15 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 108 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. EPS भी 14 रुपये से बढ़कर 29.14 रुपये हो गया. ट्रेलिंग आधार पर कंपनी करीब 28.5 के P/E पर है, जिससे वैल्यूएशन को मिड रेंज में माना जा सकता है. बीते एक हफ्ते में शेयर 20 फीसदी भाग चुका है.
भारी उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी Krishana Phoschem Limited के शेयर इन दिनों फोकस में हैं. कंपनी के बोर्ड ने 8 अप्रैल 2026 को बैठक कर Q4 और पूरे FY26 के नतीजों को मंजूरी देने के साथ फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी की है. नंबर्स मजबूत दिख रहे हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3,672.25 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 593.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं. ट्रेलिंग आधार पर कंपनी करीब 28.5 के P/E पर है, जिससे वैल्यूएशन को मिड रेंज में माना जा सकता है. बीते एक हफ्ते में शेयर 20 फीसदी भाग चुका है.

Q4 FY26: दमदार ग्रोथ, लेकिन एक एडजस्टमेंट जरूरी
Q4 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 755.49 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 59.7 प्रतिशत ज्यादा है. नेट प्रॉफिट 83.08 करोड़ रुपये रहा, जो 152.8 प्रतिशत की तेज बढ़त दिखाता है. हालांकि, इस मुनाफे में 23.27 करोड़ रुपये का डिफर्ड टैक्स क्रेडिट शामिल है. इसे हटाने पर नॉर्मलाइज्ड PAT करीब 59.81 करोड़ रुपये आता है, जो असली परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से दिखाता है.
FY26: पूरे साल में शानदार प्रदर्शन
पूरे FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 2,418 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 78 प्रतिशत ज्यादा है. नेट प्रॉफिट 180.15 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 108 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. EPS भी 14 रुपये से बढ़कर 29.14 रुपये हो गया.
डिविडेंड
कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू पर 0.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. यह करीब 5 प्रतिशत का पेआउट है और मौजूदा भाव पर डिविडेंड यील्ड लगभग 0.09 प्रतिशत बैठती है. कंपनी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड स्थिर बना हुआ है.
कैपेसिटी विस्तार और नई रणनीति
कंपनी ने मेघनगर प्लांट में DAP/NPK यूनिट का विस्तार कर 31 मार्च 2026 से प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. इससे कुल क्षमता 4.95 लाख MTPA हो गई है, यानी करीब 50 प्रतिशत की बढ़त. 142 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में सल्फ्यूरिक एसिड यूनिट भी शामिल है, जिससे बैकवर्ड इंटीग्रेशन मजबूत होगा.
ग्रीन अमोनिया डील
Krishana Phoschem Limited ने SECI के साथ 10 साल का ग्रीन अमोनिया सप्लाई एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत हर साल 70,000 MT सप्लाई होगी. यह सप्लाई तीसरे साल से शुरू होगी. इससे कंपनी को करीब 3,700 करोड़ रुपये की लागत बचत का अनुमान है. यह कदम कच्चे माल की लागत को स्थिर करने में मदद करेगा.
कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल
Krishana Phoschem Limited भारत की प्रमुख फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर कंपनियों में शामिल है. कंपनी SSP, DAP, NPK, सल्फ्यूरिक एसिड और अन्य केमिकल्स बनाती है और इसके ब्रांड अन्नदाता और भारत बाजार में मजबूत पहचान रखते हैं. FY25 में कंपनी का ROCE 21.7 प्रतिशत और ROE 25.3 प्रतिशत रहा.
इसे भी पढ़ें- भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
TCS का धमाका! कंपनी ने 31 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, शेयर भी तेजी के साथ हुए बंद
Closing Bell: बुरी तरह टूटा बाजार, सेंसेक्स 931 अंक गिरा, निफ्टी 23800 के नीचे बंद; इन वजहों से बिगड़ा सेंटीमेंट!
UAE डील की खबर से चमका Adani Green, निवेशकों को दिख रही ग्रोथ की उम्मीद, 1 हफ्ते में 24% उछला स्टॉक
