Closing Bell: बुरी तरह टूटा बाजार, सेंसेक्स 931 अंक गिरा, निफ्टी 23800 के नीचे बंद; इन वजहों से बिगड़ा सेंटीमेंट!
निफ्टी में L&T, इंटरग्लोब एविएशन, HDFC बैंक, श्रीराम फाइनेंस और Jio फाइनेंशियल सबसे कमजोर रहे, जबकि Dr. Reddy’s लैब्स, हिंदाल्को, बजाज ऑटो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ONGC सबसे ज्यादा बढ़त देने वाले शेयर रहे. मिडकैप और स्मॉलकैप आज फ्लैट बंद हुए.
भारतीय शेयर बाजार आज, गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ. निफ्टी आज 0.95 फीसदी या 228.9 अंक गिरकर 23,768.45 पर और सेंसेक्स 1.2 फीसदी या 931 अंक गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ. निफ्टी ने 5-दिन की लगातार बढ़त को तोड़ते हुए 23,800 के स्तर के नीचे बंद किया. आज के कारोबार में ऑयल & गैस, PSU बैंक, इन्फ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और प्राइवेट बैंक 0.4 फीसदी से 2 फीसदी तक कमजोर रहे, जबकि मेटल, पावर और फार्मा में 0.5 फीसदी से 1 फीसदी तक तेजी देखने को मिली.
निफ्टी के लूजर-गेनर
निफ्टी में L&T, इंटरग्लोब एविएशन, HDFC बैंक, श्रीराम फाइनेंस और Jio फाइनेंशियल सबसे कमजोर रहे, जबकि Dr. Reddy’s लैब्स, हिंदाल्को, बजाज ऑटो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ONGC सबसे ज्यादा बढ़त देने वाले शेयर रहे. मिडकैप और स्मॉलकैप आज फ्लैट बंद हुए.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

बाजार गिरने के मुख्य कारण
- आज बाजार में गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया में तनाव का बढ़ना है. अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुई अस्थायी युद्धविराम के बावजूद, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज फिर से बंद कर दिया और अमेरिका-इजरायल पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.
- स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के माध्यम से दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल का आयात होता है, जिससे तेल की कीमतें बढ़कर ब्रेंट क्रूड $98/बैरल के करीब पहुंच गईं.
- इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार बिकवाली कर रहे हैं. बुधवार को FIIs ने 2,812 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि DIIs ने 4,168.17 करोड़ रुपये की खरीदारी की.
कैसा रहा था कल का बाजार?
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार, 8 अप्रैल को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई. सेंसेक्स 2,946 अंक या 3.95 फीसदी बढ़कर 77,563 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 874 अंक या 3.78 फीसदी की बढ़त के साथ 23,997 पर बंद हुआ. इस दौरान ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई. निफ्टी के ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स लगभग 5 फीसदी ऊपर बंद हुए.
इसे भी पढ़ें- भारी डिस्काउंट पर मिल रहे ये 3 शेयर, कर्ज जीरो, लॉन्ग टर्म के लिए बन सकते हैं शानदार दांव!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
TCS का तोहफा! कंपनी ने 31 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, शेयर भी तेजी के साथ हुए बंद
UAE डील की खबर से चमका Adani Green, निवेशकों को दिख रही ग्रोथ की उम्मीद, 1 हफ्ते में 24% उछला स्टॉक
इस फर्टिलाइजर कंपनी का कमाल! नेट प्रॉफिट में 108% की बंपर बूम, डिविडेंड पर भी नजर; भागे शेयर
