अब गर्मी करेगी परेशान! दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में तेजी से चढ़ेगा पारा; IMD ने किया अलर्ट
मौसम का रुख पूरी तरह बदलने वाला है. फिलहाल जहां बारिश और ठंडक है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है. ऐसे में मौसम के इस बदलाव के लिए तैयार रहना जरूरी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रहेगा.
IMD Weather Alert: देशभर में मौसम फिलहाल एक्टिव बना हुआ है, लेकिन 9 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जहां अभी बारिश, आंधी और ठंडक का असर है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहेगा. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा और यह सामान्य से ऊपर पहुंच सकता है.
बारिश और आंधी का असर कब तक?
पूर्वी भारतीय राज्यों में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. वहीं उत्तर-पूर्व भारत के कई राज्यों में यह असर 5 दिनों तक बना रह सकता है. 9 अप्रैल को सिक्किम, दक्षिण असम और त्रिपुरा में भारी बारिश और 9-10 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है.
यूपी में मौसम का ट्रेंड
अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट होगी. इसके बाद अगले 6 दिनों में तापमान 8 से 10 डिग्री तक बढ़ेगा. न्यूनतम तापमान में पहले कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाद में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.
तापमान में कितनी होगी बढ़ोतरी?
- 09 से 15 अप्रैल के बीच तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
- पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 6-8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.
- उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है.
- मध्य भारत में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है.
- पूर्वी भारत में 10 से 13 अप्रैल के बीच 5-7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली में फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है.
- 10 अप्रैल को यह बढ़कर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.
- 11 अप्रैल को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और
- 12 अप्रैल तक 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.
- इस दौरान 20 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.
इसे भी पढ़ें- 10 साल का इंतजार खत्म होने के करीब! NSE IPO की जून तक फाइलिंग, दिसंबर से पहले लिस्टिंग की तैयारी, जानें इश्यू साइज
Latest Stories
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान, 296 विधानसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट
दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बिगड़ा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का ऑरेंज अलर्ट; बारिश, आंधी और ओले की चेतावनी
