Pepsi के साथ 2049 तक डील पक्की… अब Varun Beverages करेगी बड़ा धमाका? ब्रोकरेज भी बुलिश
Varun Beverages ने PepsiCo के साथ अपनी बड़ी साझेदारी को अब 2049 तक बढ़ा दिया है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. निवेशकों को उम्मीद है कि यह समझौता आने वाले सालो में कंपनी की कमाई और कारोबार को नई मजबूती दे सकता है. Varun Beverages भारत में Pepsi, Mountain Dew, Sting, Mirinda, 7UP और Tropicana जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाती और बेचती है.
Varun Beverages Target Price: भारत की सबसे बड़ी पेय पदार्थ कंपनियों में शामिल Varun Beverages एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी ने PepsiCo के साथ अपनी बड़ी साझेदारी को अब 2049 तक बढ़ा दिया है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. निवेशकों को उम्मीद है कि यह समझौता आने वाले सालो में कंपनी की कमाई और कारोबार को नई मजबूती दे सकता है. Varun Beverages भारत में Pepsi, Mountain Dew, Sting, Mirinda, 7UP और Tropicana जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाती और बेचती है.
अब इस नई डील के बाद कंपनी को सिर्फ Pepsi के कारोबार तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा. यही बदलाव इस पूरे समझौते को खास बना रहा है. कंपनी अब नए बिजनेस और नए पेय पदार्थों के बाजार में भी कदम रख सकती है. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इससे Varun Beverages के लिए लंबे समय में बड़े विकास के रास्ते खुल सकते हैं.
क्या है नई डील का सबसे बड़ा फायदा
Varun Beverages और PepsiCo के बीच पहले का समझौता साल 2039 तक था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर साल 2049 तक कर दिया गया है. इससे कंपनी को अगले 25 साल तक कारोबार की मजबूत सुरक्षा मिल गई है. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले कंपनी सिर्फ PepsiCo के कारोबार तक सीमित थी.
अब उसे दूसरे बिजनेस में भी काम करने की आजादी मिल गई है. इसका मतलब है कि कंपनी आने वाले समय में नए पेय पदार्थों और दूसरे उपभोक्ता कारोबार में भी उतर सकती है. यही वजह है कि बाजार इस डील को Varun Beverages के लिए गेम चेंजर मान रहा है.
कैसे बनी Pepsi की सबसे बड़ी पार्टनर
- Varun Beverages के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने 1980 के दशक में Pepsi bottling कारोबार शुरू किया था.
- धीरे-धीरे कंपनी ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में Pepsi के bottling rights हासिल किए और आज यह अमेरिका के बाहर PepsiCo की सबसे बड़ी bottling partner बन चुकी है.
- 2019 में PepsiCo ने दक्षिण और पश्चिम भारत का अपना कारोबार भी Varun Beverages को सौंप दिया था.
- इसके बाद कंपनी लगभग पूरे भारत में Pepsi प्रोडक्ट की सबसे बड़ी सप्लायर बन गई.
विदेशों में भी तेजी से बढ़ रहा कारोबार
कंपनी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. Varun Beverages नेपाल, श्रीलंका, मोरक्को, जाम्बिया, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और कांगो जैसे देशों में भी कारोबार कर रही है. खासकर अफ्रीका में कंपनी तेजी से अपने प्लांट और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ा रही है. इसके अलावा कंपनी अब soft drinks से आगे बढ़कर ready-to-drink alcoholic beverages जैसे नए सेगमेंट में भी अवसर तलाश रही है. अफ्रीका में beer distribution के ट्रायल भी शुरू किए जा चुके हैं.
ब्रोकरेज फर्म क्यों हैं उत्साहित
ब्रोकरेज फर्म Emkay ने Varun Beverages पर “Buy” रेटिंग बरकरार रखी है. कंपनी का मौजूदा शेयर प्राइस 519 रुपये के आसपास है, जबकि टारगेट प्राइस 620 रुपये तय किया गया है. यानी मौजूदा स्तर से करीब 19.5 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताई गई है. साथ ही ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस में 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की है. यह अनुमान मार्च 2027 तक के लिए दिया गया है.
| डिटेल्स | आंकड़ा |
|---|---|
| CMP (Rs.) | 519 |
| Target Price (12M) | 620 |
| अवधि | Mar-27 |
| Change in TP (%) | 14.8 |
| Current Recommendation | BUY |
| Previous Recommendation | BUY |
| Upside Potential (%) | 19.5 |
वित्तीय स्थिति भी मजबूत
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 6,574 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 5,567 करोड़ रुपये थी. वहीं कंपनी का मुनाफा भी 731 करोड़ रुपये से बढ़कर 879 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी पर कर्ज भी काफी कम है और पिछले कई वर्षों से लगातार मजबूत growth देखने को मिल रही है.
इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SBI म्यूचुअल फंड ने इस बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर में लगातार उछाल; एक साल में आई इतनी तेजी
AI की दुनिया में बड़ा दांव! Fractal Analytics को दिख रही ‘100x Opportunity’, ब्रोकरेज ने भी दिया टारगेट
350 करोड़ के प्रोजेक्ट के बाद फोकस में आया यह सोलर स्टॉक, 3 महीने में 26% चढ़े शेयर, रखें नजर
