1 महीने में 2291 रुपये का रिटर्न, अब कंपनी ने दिया 105 रुपये के डिविडेंड का तोहफा, रिकॉर्ड डेट तय

हनीवैल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 105 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. 16 जून 2025 रिकॉर्ड डेट तय की गई है. पिछले साल कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था. कंपनी ने मार्च तिमाही में 1,114.5 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 140 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है.

डिविडेंड Image Credit: Money9live/Canva

Honeywell Automation India Announced Dividend: इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और एडवांस्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस देने वाली जानी-मानी कंपनी हनीवैल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड (Honeywell Automation India Ltd) ने अपने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शानदार तोहफा दिया है. कंपनी ने अपने निवेशकों को 105 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी की तरफ से यह डिविडेंड उस शेयरधारक को मिलेगा, जिसका नाम 16 जून 2025 तक कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड्स में दर्ज रहेगा. यानी अगर आप 16 जून तक इसके शेयर अपने डीमैट खाते में रखते हैं, तो आप इस लाभ के पात्र होंगे.

पिछले साल भी मिला था बड़ा डिविडेंड

ध्यान देने वाली बात यह है कि 2023-24 में कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था. इस बार इसमें 5 रुपये की बढ़त की गई है. हनीवैल के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है यानी यह डिविडेंड मूल मूल्य के मुकाबले 1050 फीसदी का रिटर्न है.

क्या करती है हनीवैल ऑटोमेशन इंडिया?

Honeywell Automation India एक तकनीकी कंपनी है जो ऑटोमेशन, प्रोसेस कंट्रोल, डेटा एनालिटिक्स और स्मार्ट इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस देती है. इसका इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में होता है. कंपनी की शुरुआत 1984 में हुई थी और अब यह भारत के उन्नत औद्योगिक तकनीकी क्षेत्र की एक मजबूत कड़ी बन चुकी है.

शेयर बाजार में प्रदर्शन

इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार, 13 जून को कंपनी के शेयर 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 38,141.15 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक के भाव में 6.36 फीसदी की तेजी आई है. यानी एक महीने के दौरान निवेशकों को 2,291 रुपये का मुनाफा हुआ है. हालांकि 1 साल के दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों को 30.11 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.

यानी इस दौरान कंपनी के निवेशकों को 16,431.20 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हुआ है. वहीं कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई और लो क्रमश: 31,501.70 रुपये और 59,700 रुपये है. मार्च 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 फीसदी थी, जो बताता है कि कंपनी का नियंत्रण मजबूत हाथों में है. इससे इतर, कंपनी का मार्केट कैप 33,717 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

कैसी है वित्तीय स्थिति?

कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें रेवेन्यू और मुनाफे दोनों के आंकड़े सामने आए हैं. कंपनी की ऑपरेशंस से कमाई 1,114.5 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 950.7 करोड़ रुपये थी. यानी सालाना आधार पर 17 फीसदी की ग्रोथ हुई है. लेकिन कंपनी का नेट प्रॉफिट 148.2 करोड़ रुपये से घटकर 140 करोड़ रुपये रह गया, यानी 5.5 फीसदी की गिरावट. पूरा वित्त वर्ष 2024-25 देखें तो कंपनी का कुल रेवेन्यू 4,189.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 4,058.2 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यानी सालभर में 3.2 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. वहीं, सालाना शुद्ध मुनाफा 523.6 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले यह 501.4 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें- जिस रेयर अर्थ पर चीन करता है राज, अब भारत की ये कंपनी देगी कड़ी टक्कर; शेयर बाजार में भी चमका स्टॉक

Latest Stories

AIF स्कीम्स शुरू करने के प्रोसेस में आएगी तेजी, सेबी ने पेश किया नया फ्रेमवर्क; जानें- क्या होगा फायदा

रेवेन्यू दोगुना, प्रॉफिट में उछाल… फिर भी निवेशक क्यों बेच रहे हैं Waaree Energies? एक दिन में 11% टूटा; ये है असली वजह

₹15 से कम के इस फार्मा स्टॉक पर FII और DII फिदा, 300% कैपेसिटी एक्सपेंशन का बनाया प्लान; निवेशक रखें नजर

भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर पकड़ेगा रफ्तार! इन 4 कंपनियों में दिख रहा दम; मजबूत है ऑर्डर बुक

Closing Bell: निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ खाक; इन शेयरों ने बिगाड़ा माहौल

FMCG दिग्गज ने ₹22 के डिविडेंड का किया ऐलान, प्रॉफिट 21 फीसदी उछला; देखें अर्निग्स रिपोर्ट