Closing Bell: निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ खाक; इन शेयरों ने बिगाड़ा माहौल
Closing Bell: अप्रैल के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आई तेजी के कारण तेल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जबकि कमजोर वैश्विक संकेतों और भारतीय रुपये के एक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने के कारण निवेशक जोखिम लेने से बचते रहे.
Closing Bell: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती तेज गिरावट के बाद सुधार देखने को मिला. मार्केट खुलने पर सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 फीसदी की गिरावट आई, क्योंकि राज्यों के चुनावों के एग्जिट पोल के अनुमानों से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया और तेल की कीमतें भी बढ़ गईं. बाद में IT शेयरों में आई तेजी ने बाजार के माहौल को सहारा दिया.
30 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में बिकवाली के चलते Nifty 24,000 के नीचे आ गया.
सेंसेक्स 582.86 अंक या 0.75 फीसदी गिरकर 76,913.50 पर और निफ्टी 180.1 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
Nifty पर सबसे अधिक नुकसान उठाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इटरनल, HUL और एक्सिस बैंक शामिल थे. जबकि टॉप गेनर्स की लिस्ट में बजाज ऑटो, सन फॉर्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, और बालाजी फाइनेंस शामिल थे.
सेक्टोरल इंडेक्स
IT को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. मेटल इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि PSU Bank, Private Bank, Consumer Durables और Realty इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
5 लाख करोड़ का नुकसान
निवेशकों को लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के लगभग 469 लाख करोड़ रुपये से घटकर 464 लाख करोड़ रुपये रह गया.
उतार-चढ़ाव से भरा रहा महीना
पूरे महीने उतार-चढ़ाव के बावजूद, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स ने अप्रैल महीने का समापन 7% से ज्यादा की मजबूत बढ़त के साथ किया, जो दिसंबर 2023 के बाद से उनकी सबसे बड़ी मासिक बढ़त है. व्यापक बाजार ने मुख्य इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 13% की उछाल आया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18% ऊपर चढ़ा.
Latest Stories
भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर पकड़ेगा रफ्तार! इन 4 कंपनियों में दिख रहा दम; मजबूत है ऑर्डर बुक
FMCG दिग्गज ने ₹22 के डिविडेंड का किया ऐलान, प्रॉफिट 21 फीसदी उछला; देखें अर्निग्स रिपोर्ट
क्या 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार? पूरे महीने इतने दिन नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें छुट्टियों की लिस्ट
