हीटवेव के बीच दिल्ली -यूपी में आंधी-बारिश, 6 मई तक इन 5 राज्यों में मौसम रहेगा कूल, IMD का अनुमान
उत्तर भारत में मौसम अब करवट लेने जा रहा है. जहां एक तरफ भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं राहत दे सकती हैं. हालांकि गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं होगी, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
IMD Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच अब उत्तर भारत के लोगों को थोड़ी राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. हालांकि गर्मी अभी पूरी तरह खत्म नहीं होगी और कुछ इलाकों में तापमान अभी भी ऊंचा बना रहेगा.
पूरी समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और आसपास के इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है.
उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा रुख
मौसम विभाग के अनुसार 1 मई से 6 मई के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं 3 से 6 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम और ज्यादा एक्टिव हो जाएगा.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. 01 मई को तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है. 3 मई को हल्की बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है.
सबसे गर्म रहा यह इलाका
देशभर में तापमान की बात करें तो उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर अभी भी तेज बना हुआ है.
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार 2 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन 3 मई के बाद इसमें 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है यानी शुरुआत में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन बाद में राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- Aadhaar Update FREE! ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट के लिए नहीं देनी होगी फीस, बाकी बदलाव के लिए तय शुल्क
Latest Stories
PM Modi Birthday: 1 साल में कितनी बदली भारत की इकोनॉमी? GDP से UPI तक देखें पूरा हिसाब
Coal Auction: गुरुवार से कोयला खदानों की नीलामी का 16वां दौर, 55000 करोड रुपये निवेश की उम्मीद
क्या अब टैरिफ की मनमानी पर लगेगी लगाम? BRICS के 10 देशों ने नई दिल्ली घोषणा में दिया बड़ा संदेश
