सिर्फ 4 कारोबारी दिनों में इन 6 दिग्गज कंपनियों ने जोड़े 88678 करोड़ रुपये, ICICI Bank रहा सबसे आगे
चार कारोबारी दिनों वाले पिछले सप्ताह मार्केट की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 88678 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान ICICI Bank सबसे बड़ा विजेता रहा और उसके मार्केट वैल्यू में सबसे अधिक इजाफा दर्ज किया गया. HDFC Bank, Reliance Industries, SBI, Bajaj Finance और Larsen&Toubro को भी फायदा मिला.

Top 10 Companies: मार्केट में पिछले सप्ताह केवल चार कारोबारी दिन रहे, लेकिन इसके बावजूद कई दिग्गज कंपनियों ने अपने निवेशकों को अच्छा फायदा पहुंचाया. सप्ताह के दौरान टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 88678 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इस दौरान ICICI Bank सबसे बड़ा फायदा पाने वाली कंपनी रही. वहीं HDFC Bank, Reliance Industries, State Bank of India, Bajaj Finance और Larsen&Toubro के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. दूसरी ओर Bharti Airtel, TCS, LIC और Hindustan Unilever के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली.
ICICI Bank में भारी बढ़ोतरी
पिछले सप्ताह ICICI Bank का मार्केट कैप सबसे अधिक बढ़ा. कंपनी के बाजार वैल्यू में 29588.75 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और इसका कुल मार्केट कैप बढ़कर 995610.74 करोड़ रुपये पहुंच गया. यह बढ़ोतरी टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक रही. इससे बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों का भरोसा भी मजबूत दिखाई दिया.
HDFC Bank और Reliance Industries
HDFC Bank के मार्केट कैप में 24718.30 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद कंपनी का मार्केट वैल्यू 1225981.44 करोड़ रुपये हो गया. वहीं Reliance Industries के मार्केट कैप में 12043.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और कंपनी का टोटल मार्केट वैल्यू 1783926.92 करोड़ रुपये पहुंच गया. Reliance अब भी देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी हुई है.
SBI और Bajaj Finance
State Bank of India के मार्केट कैप में 9322.93 करोड़ रुपये की बढोतरी दर्ज की गई और इसका मार्केट 964738 करोड़ रुपये हो गया. Bajaj Finance के मार्केट कैप में 11580.28 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. वहीं Larsen&Toubro के मार्केट वैल्यू में 1423.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन कंपनियों ने भी बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया.
इनको हुआ नुकसान
जहां छह कंपनियों का मार्केट कैप बढा, वहीं चार दिग्गज कंपनियों को नुकसान उठाना पडा. Bharti Airtel के मार्केट वैल्यू में 35615.21 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी गिरावट आई. इसके अलावा LIC के मार्केट कैप में 21188.74 करोड़ रुपये, TCS के मार्केट वैल्यू में 11143.71 करोड़ रुपये और Hindustan Unilever के मार्केट कैप में 5321.83 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें- Waaree Energies को अमेरिका से बड़ी राहत! चाइनीज सोलर सेल्स का नहीं मिला सबूत; कंपनी ने दी जानकारी
Sensex और Nifty में बढ़त
चार कारोबारी दिनों वाले सप्ताह में BSE Sensex 297.57 अंक यानी 0.38 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. वहीं NSE Nifty में 42.90 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, पश्चिम एशिया में बेहतर होते हालात और विदेशी संस्थागत निवेशकों की चुनिंदा खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला. Reliance Industries देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही. इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, State Bank of India, TCS, Bajaj Finance, Larsen&Toubro, LIC और Hindustan Unilever का स्थान रहा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.