जुलाई में इन 5 शेयरों में बल्ले-बल्ले! कहीं बोनस तो कहीं स्टॉक स्प्लिट का मौका; निवेशक रखें नजर
जुलाई 2026 में कई कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा देने जा रही हैं. Divine Hira Jewellers, Krishana Phoschem, Madhya Bharat Agro Products, Mangalam Worldwide और Indian Toners & Developers ने बोनस शेयर या स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है.
Stock Split-Bonus Share: जुलाई 2026 शेयर बाजार के निवेशकों के लिए काफी अहम रहने वाला है. इस महीने कई कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा देने जा रही हैं. आमतौर पर बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट को निवेशकों के लिए सकारात्मक कॉरपोरेट एक्शन माना जाता है, क्योंकि इससे शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और स्टॉक छोटे निवेशकों के लिए अधिक किफायती हो जाता है. हालांकि, इन कॉरपोरेट एक्शन से कंपनी की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता, लेकिन बाजार में शेयर की लिक्विडिटी बढ़ने की संभावना रहती है. आइए जानते हैं कि जुलाई में किन 5 कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस या एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं.
Divine Hira Jewellers देगी 2:1 बोनस शेयर
इस लिस्ट में पहला नाम Divine Hira Jewellers का है. कंपनी सोने, हीरे, चांदी और अन्य कीमती आभूषणों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग का कारोबार करती है. इसके अलावा कंपनी सिल्वर आर्टिकल्स और बुलियन के कारोबार में भी सक्रिय है. कंपनी के बोर्ड ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. यानी निवेशकों को प्रत्येक एक शेयर पर दो नए इक्विटी शेयर मिलेंगे. कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 2 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 319 रुपये पर बंद हुआ.
Krishana Phoschem में होगा 2:10 स्टॉक स्प्लिट
दूसरा नाम Krishana Phoschem का है. यह कंपनी फॉस्फेटिक फर्टिलाइजर्स, इंडस्ट्रियल केमिकल्स और डाई इंटरमीडिएट्स का निर्माण करती है. कंपनी के बोर्ड और शेयरधारकों ने 2:10 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है. इसके लिए 3 जुलाई 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 724 रुपये पर बंद हुआ.
Madhya Bharat Agro Products भी करेगी स्टॉक स्प्लिट
तीसरी कंपनी Madhya Bharat Agro Products है, जो एग्रोकेमिकल्स और फर्टिलाइजर्स के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी मुख्य रूप से सिंगल सुपर फॉस्फेट (SSP), NPK और DAP फर्टिलाइजर्स का उत्पादन करती है. कंपनी ने 2:10 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. इसकी रिकॉर्ड डेट भी 3 जुलाई 2026 तय की गई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 576 रुपये पर बंद हुआ.
Mangalam Worldwide करेगी 1:10 स्टॉक स्प्लिट
चौथा नाम Mangalam Worldwide का है. कंपनी स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट्स जैसे बिलेट्स, ब्लैक बार्स, ब्राइट बार्स, वायर रॉड्स और वायर्स का निर्माण और कारोबार करती है. इसके अलावा ऑयल एंड गैस, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को भी सर्विस देती है.
कंपनी के बोर्ड ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू का प्रत्येक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित होगा. इसके लिए 10 जुलाई 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 371 रुपये पर बंद हुआ.
Indian Toners & Developers में भी होगा स्टॉक स्प्लिट
इस सूची में आखिरी नाम Indian Toners & Developers का है. कंपनी लेजर प्रिंटर्स, डिजिटल कॉपियर्स और मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स के लिए कंपैटिबल टोनर्स का निर्माण और निर्यात करती है. कंपनी ने 2:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. इसके लिए 17 जुलाई 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 291 रुपये पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: ₹100 से कम के इस स्टॉक पर सोमवार को रहेगी नजर, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट; 5 साल में 3080% उछला शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹100 से कम के इस स्टॉक पर सोमवार को रहेगी नजर, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट; 5 साल में 3080% उछला शेयर
3 महीने में 30% उछला शेयर, अब 600 करोड़ रुपये के एक्सपेंशन पर कंपनी का बड़ा दांव; निवेशक रखें नजर
भारत के स्पेस सर्विलांस मिशन से मिलेगा बड़ा फायदा! इन 3 कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर
